एसओजी में डमी कैंडिडेट प्रकरण : डालूराम मीणा अपनी पत्नी के साथ गिरफ्तार

एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक

एसओजी में डमी कैंडिडेट प्रकरण : डालूराम मीणा अपनी पत्नी के साथ गिरफ्तार

डालूराम मीणा ने अपनी भाभी रेखा मीणा के स्थान पर अपनी पत्नी मौसम मीणा को डमी कैंडिडेट बनाकर स्कूल व्याख्याता (हिंदी) भर्ती परीक्षा 2022 दिलवाई थी।

जयपुर। डमी कैंडिडेट प्रकरण में फरार चल रहे आरोपियों पति-पत्नी को एसओजी की टीम ने जोधपुर के भोपालगढ़ से गिरफ्तार कर लिया। इन दोनों से पूछताछ की जा रही है। एडीजी एसओजी वीके सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में डालूराम मीणा (31) ठेकड़ा महुआ दौसा और उसकी पत्नी मौसम मीणा (31) शामिल है। मौसम मीणा राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय घेणुओं की ढाणी औस्तरा भोपालगढ़ जोधपुर में तृतीय श्रेणी अध्यापक है।

क्या है मामला
डालूराम मीणा ने अपनी भाभी रेखा मीणा के स्थान पर अपनी पत्नी मौसम मीणा को डमी कैंडिडेट बनाकर स्कूल व्याख्याता (हिंदी) भर्ती परीक्षा 2022 दिलवाई थी। इस प्रकरण में दोनों फरार चल रहे थे। कोर्ट ने आरोपी डालूराम मीणा के खिलाफ 37 पुलिस एक्ट के तहत गिरफ्तारी वारंट भी जारी किया था।

पुराना कनेक्शन
आरोपी डालूराम मीणा का इससे पहले भी डमी कैंडिडेट प्रकरण से जुड़ा आपराधिक इतिहास रहा है। वह सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा 2021 में भी अपने स्थान पर डमी बैठाकर चयनित हुआ था। इस मामले वह एसओजी जयपुर में वह गिरफ्तार हो चुका है। पूछताछ में डालूराम मीणा से ही एसआई भर्ती परीक्षा 2021 पेपर लीक का बड़ा खुलासा हुआ था। 

Post Comment

Comment List

Latest News

विद्युत विनियामक आयोग के कार्यालय में लगी आग : फर्नीचर और सामान जला, कोई जनहानि नहीं विद्युत विनियामक आयोग के कार्यालय में लगी आग : फर्नीचर और सामान जला, कोई जनहानि नहीं
कार्यालय की चौथी मंजिल पर शुक्रवार दोपहर अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। धुआं देख सुरक्षाकर्मी ने सूचना दी,...
ट्रंप की बड़ी घोषणा : युद्धविराम टूटा तो होर्मुज जलडमरूमध्य में होंगे लगातार हमले, नौकाओं, बारूदी सुरंग बिछाने वाले जहाजों और अन्य समुद्री संसाधनों को बनाएंगे निशाना
‘राज उन्नति’ की चतुर्थ बैठक में सीएम सख्त, परियोजनाएं समय पर पूरी करने के निर्देश
जयपुर में ‘डिजाइनिंग फॉर लाइफ’ पर मंथन, ग्रीन बिल्डिंग भविष्य की जरूरत : बिल मैक्वेड
विद्युत कनेक्शन और उत्पादन इकाइयों की जांच आसान, 1 एमवीए तक स्व-प्रमाणीकरण की सुविधा
ईरान ने रूस और कई अन्य देशों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य के शुल्क में दी छूट, मुझे नहीं पता भविष्य में क्या होगा : जलाली
विजय वडेट्टीवार का केंद्र सरकार पर हमला: महिला आरक्षण विधेयक 'सिर्फ दिखावा', सरकार जनता को कर रही गुमराह