आत्महत्या रोकने को शैक्षणिक संस्थानों में होंगे आउटरीच कैंप : टोल फ्री हैल्पलाइन सेवा का संचालन

पढ़ाई, करियर और अन्य व्यक्तिगत समस्याओं पर खुले मन से संवाद

आत्महत्या रोकने को शैक्षणिक संस्थानों में होंगे आउटरीच कैंप : टोल फ्री हैल्पलाइन सेवा का संचालन

राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से सभी जिलों में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से किशोर किशोरियों के लिए परामर्श, चर्चा सत्रों का आयोजन होगा।

जयपुर। विश्व आत्महत्या रोकथाम दिवस के अवसर पर 10 सितम्बर से 10 अक्टूबर तक शिक्षण संस्थानों जैसे स्कूलों, कॉलेजों एवं कोचिंग संस्थानों में आउटरीच कैंप एवं आईईसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। प्रमुख सचिव गायत्री राठौड़ ने बताया कि युवाओं में विशेष रूप से विद्यार्थियों के बीच आत्महत्या की घटनाएं होना चिंताजनक हैं। राष्ट्रीय मानसिक स्वास्थ्य इकाई के माध्यम से सभी जिलों में स्थानीय प्रशासन के सहयोग से किशोर किशोरियों के लिए परामर्श, चर्चा सत्रों का आयोजन होगा। बातचीत की शुरुआत करें की थीम पर सत्रों के साथ जन जागरूकता अभियान चलेंगे। सभी मेडिकल कॉलेजों के प्रधानाचार्य एवं नियंत्रक, सीएमएचओ, पीएमओ अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। 

परामर्श सेवाओं के लिए प्रभावी रूप से टोल फ्री हैल्पलाइन सेवा 14416 या 1888914416 का संचालन किया जा रहा है। मिशन निदेशक एनएचएम डॉ अमित यादव ने बताया कि जिलों में आउटरीच सत्र एवं आईईसी गतिविधियां होंगी। सत्रों का लक्ष्य छात्रों को अपने शिक्षकों एवं प्रशिक्षकों से पढ़ाई, करियर और अन्य व्यक्तिगत समस्याओं पर खुले मन से संवाद स्थापित कराना है।  

Post Comment

Comment List

Latest News

पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब  पंजाब-हरियाणा में नहीं जली पराली : फिर भी दिल्ली में प्रदूषण, आप ने कहा- भाजपा के सत्ता में रहने के बावजूद स्थिति और खराब 
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...
मुरलीपुरा थाना पुलिस की कार्रवाई : व्यापारी से एक करोड़ की रंगदारी मांगने वाला बदमाश गिरफ्तार, वसूली का काम करता है आरोपी
कांग्रेस नेताओं के बयान पर भजनलाल शर्मा का पलटवार : पार्टी के झूठ और लूट ने उसे धरातल पर ला दिया, कहा- अपने कर्म पर ध्यान नहीं देते ये लोग 
प्रॉपर्टी कारोबारी की स्कॉर्पियो जलाने की साजिश : सीसीटीवी में कैद बदमाशों की करतूत, पेट्रोल डालकर गाड़ी में लगाई आग 
आप ने भाजपा की चुनावी धांधली को लेकर कांग्रेस की चुप्पी पर उठाए सवाल : सिर्फ अपनी पार्टी के लिए बोलते हैं राहुल गांधी, सौरभ भारद्वाज ने दी इन आरोपों पर बोलने की चुनौती
बेघरों के लिए ढाल बनी सरकार : आश्रय स्थलों का खड़ा किया मजबूत नेटवर्क, रैन बसेरों से 21 हजार से अधिक लोगों को मिल रहा सहारा
कांग्रेस ने संजय गांधी को दी श्रद्धांजलि, नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चित्र पर अर्पित किए पुष्प