कंधों पर चुनावी जिम्मेदारी, हाथों में मतदान सामग्री,  565 दलों ने संभाला मोर्चा

एक दर्जन से अधिक ईवीएम खराब, मौके पर बदली

कंधों पर चुनावी जिम्मेदारी, हाथों में मतदान सामग्री,  565 दलों ने संभाला मोर्चा
नगरीय निकाय चुनाव 2026 के लिए 18 निकायों में 565 मतदान दल रवाना। 565 बूथों में 152 संवेदनशील घोषित, अतिरिक्त सुरक्षा रहेगी। मतदान सुबह 7 से शाम 6 बजे तक। कुल 3.90 लाख मतदाता, 3.88 लाख मतदान करेंगे।

जयपुर। नगरीय निकाय आम चुनाव 2026 के तहत दो नगर परिषद एवं 16 नगर पालिकाओं में मतदान कराने के लिए सीकर रोड स्थित श्री भवानी निकेतन कॉलेज ऑफ फार्मेसी से दो पारियों में 565 मतदान दलों को रवाना किया गया। मतदान दलों की रवानगी को लेकर दिनभर संबंधित निकायों में गहमागहमी का माहौल रहा। कर्मचारी अपने-अपने दल के सदस्यों को तलाशते नजर आए। कोई साथी कार्मिक की जानकारी जुटा रहा था तो कोई चुनाव सामग्री लेने के लिए निर्धारित काउंटर पर पहुंच रहा था। रवानगी से पहले मतदान दलों के सदस्यों को आवश्यक प्रशिक्षण दिया गया। अधिकारियों ने उन्हें मतदान प्रक्रिया, ईवीएम संचालन, मतदान केन्द्र पर व्यवस्थाओं और चुनाव संबंधी दिशा निर्देशों की जानकारी दी। चुनाव सामग्री जुटाने के बाद कार्मिक कंधों पर चुनाव सामग्री लेकर वाहनों तक पहुंचे।  निकायवार बनाए गए काउंटरों पर कार्मिकों की कतारें लगी रहीं। यहां ईवीएम, मतदाता सूची, सील, प्रपत्र सहित अन्य चुनाव सामग्री का मिलान कर दलों को सौंपा गया। सुबह से ही रवानगी स्थलों पर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों की मौजूदगी रही। मतदान दलों को निर्धारित वाहनों से मतदान केन्द्रों तक पहुंचाने की व्यवस्था की गई। अब सभी दल बुधवार को निर्धारित मतदान केन्द्रों पर मतदान प्रक्रिया संपन्न कराएंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी संदेश नायक ने बताया कि 18 निकायों में मौजूद 565 पोलिंग बूथ में से 152 बूथों को संवेदनशील बूथ की श्रेणी में रखा है। इन बूथों पर निष्पक्ष चुनाव के लिए अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। इन वार्डो में वोटिंग सुबह 7 से शाम 6 बजे तक करवाई जाएगी।

18 निकायों में 3.90 लाख वोटर्स :

जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया. जयपुर की 18 नगरीय निकायों में कुल 3 लाख 90 हजार 378 वोटर्स हैं। इनमें से 3 लाख 88 हजार 833 वोटर्स कल वोटिंग करेंगे। नगर पालिका चाकसू मनोहरपुर और नरायणा के तीन वार्डों में प्रत्याशी निर्विरोध निर्वाचित हो चुके है। इस कारण इन वार्डों में वोटिंग नहीं होगी। उन्होंने  सभी मतदान कार्मिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी पीठासीन अधिकारी अपने मतदान केन्द्र पर पहुंचकर तत्काल मतदान के लिए प्रस्तावित भवन का सुक्ष्मता से निरीक्षण कर मॉडल मतदान केंद्र के ले आउट के अनुसार मतदान केन्द्र की स्थापना करें।

एक दर्जन से अधिक ईवीएम खराब, मौके पर बदली :

Read More Weather Update : जयपुर सहित कई जिलों में बारिश का दौर जारी, 24 जिलों में येलो अलर्ट

मतदान दलों की रवानगी के समय ईवीएम की जांच के दौरान करीब एक दर्जन से अधिक मशीनों में तकनीकि खराबी आई गई। ईवीएम प्रकोष्ठ प्रभारी एवं एडीएम चतुर्थ आशीष कुमार ने बताया कि कुछ मशीनों में तकनीकि खराबी आने पर मौके पर ही रिजर्व में रखी ईवीएम बदलकर दे दी गई।

Read More दिल्ली में तेज बारिश से दो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी

 

Read More नए शाही अंदाज और नए अनुभव के साथ 9 सितंबर से दौड़ेगी Palace on Wheels, 77 मेहमानों के साथ नए पर्यटन सीजन की शुरुआत

Post Comment

Comment List

Latest News

मुख्यमंत्री का कोटा/पाली में रोड शो, कहा- हम जो कहते हैं, वही करते हैं और जो करते हैं, वही कहते हैं मुख्यमंत्री का कोटा/पाली में रोड शो, कहा- हम जो कहते हैं, वही करते हैं और जो करते हैं, वही कहते हैं
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि केन्द्र और राज्य में भाजपा की डबल इंजन सरकार के बाद नगर निकाय चुनाव...
आप सरकार की नाकामी पर राहुल गांधी ने उठाए सवाल : गुलजार सिंह को न्याय दिलाने की मांग, बोले- सवाल पूछने वालों को कुचलना सरकार का काम नहीं
नगर निकाय चुनाव : ईवीएम में खराबी से बढ़ी मतदाताओं की परेशानी, भाजपा प्रत्याशी और समर्थकों के साथ लाठी-डंडों से मारपीट
अमेरिका ने ईरान के 5 तेल टैंकर किए नष्ट, मार्को ने कहा- हमले की कोशिश पर गंवाने पड़ेंगे टैंकर
सुबह-सुबह लोकतंत्र का उत्सव : मतदान केंद्रों पर उमड़ी भीड़, 10 बजे तक 31.30 प्रतिशत मतदान
आगा खान पंचम भारत दौरे पर: राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री से करेंगे मुलाकात, इन मुद्दों पर होगी चर्चा
पूर्व जनप्रतिनिधि की बकाया राशि की वसूली उसके पति या परिजनों से नहीं कर सकते : हाईकोर्ट