जयपुर : 44 लाख के मकान का लोन बना तनाव की वजह, महिला ने फंदा लगाकर दी जान

जांच में जुटी पुलिस

जयपुर : 44 लाख के मकान का लोन बना तनाव की वजह, महिला ने फंदा लगाकर दी जान
जयपुर के महेश नगर क्षेत्र में 35 वर्षीय महिला ने फंदा लगाकर जीवनलीला समाप्त कर ली। पुलिस जांच के अनुसार, महिला नए खरीदे गए मकान के बैंक ऋण और मासिक ईएमआई के आर्थिक बोझ को लेकर अत्यधिक मानसिक तनाव में थी। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है।

जयपुर। महेश नगर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम एक 35 वर्षीय महिला ने कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि महिला हाल ही में खरीदे गए मकान के बैंक लोन और उसकी भारी ईएमआई को लेकर मानसिक तनाव में थी। पुलिस ने गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मामले की जांच की जा रही है। महेश नगर थाने के सहायक उपनिरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि बुधवार शाम करीब 5:30 बजे करतारपुर क्षेत्र से एक महिला के आत्महत्या करने की सूचना मिली। 

पुलिस मौके पर पहुंची तो 35 वर्षीय मनीषा साड़ी के फंदे से लटकी मिली। परिजनों की सहायता से उसे नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान सवाई माधोपुर जिले के बामनवास क्षेत्र निवासी मनीषा के रूप में हुई, जो वर्तमान में महेश नगर के करतारपुर इलाके में किराये पर परिवार के साथ रह रही थी। पति ओमप्रकाश ने बताया कि वह जयपुर में मूर्तियां बनाने का काम करते हैं। करीब एक सप्ताह पहले हाथोज क्षेत्र में बैंक से ऋण लेकर लगभग 44 लाख रुपये का मकान खरीदा था। इसके बाद से मकान की किस्त और आर्थिक जिम्मेदारियों को लेकर मनीषा लगातार तनाव में रहने लगी थी। 

परिजनों के अनुसार घटना से करीब 15 मिनट पहले मनीषा ने पति और बच्चों के साथ चाय पी थी। इसके बाद पति मोबाइल ठीक कराने बाजार चले गए। मनीषा ने बच्चों को बाहर खेलने भेजा और कमरे का दरवाजा बंद कर साड़ी से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।

Post Comment

Comment List

Latest News

चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार चूरू में नशे के अड्डों पर बड़ा एक्शन: बुकलसर फांटा के अवैध ढाबों पर चला बुलडोजर, चार संदिग्ध युवक गिरफ्तार
चूरू के बुकलसर फांटा पर सरकारी जमीन पर बने अवैध ढाबों के खिलाफ पुलिस और नगर परिषद ने संयुक्त कार्रवाई...
"वंदे मातरम् विवाद" में सोनिया गांधी घिरीं: कर्नाटक भाजपा नेताओं ने उरवा थाने में दर्ज कराई शिकायत, कार्रवाई की मांग
यात्रियों के लिए जरूरी खबर! नई दिल्ली-दौराई शताब्दी आज आंशिक रद्द, अजमेर-दौराई के बीच नहीं चलेगी ट्रेन 
अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर बिहार में श्रद्धांजलि सभा, कृषि मंत्री विजय सिन्हा बोले- अटल जी सुशासन के प्रणेता थे
एडिलेड में भारतीय कारोबारियों को चोरों ने बनाया निशाना: एक ही रात में तीन दुकानों में चोरी, हजारों डॉलर का नुकसान
नगर परिषद आयुक्त पर कर्मचारी से मारपीट का आरोप, कनिष्ठ सहायक बोला- सीने में मारे मुक्के, नौकरी से निकालने की दी धमकी
श्रीगंगानगर: चतुर्थ श्रेणी भर्ती के 155 चयनित अभ्यर्थियों के दस्तावेज सत्यापन की तारीख तय, 17 अगस्त को होगी प्रक्रिया