स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री की महत्वपूर्ण पहल, ईवी से पहुंचे एनर्जी कॉन्क्लेव
प्रशासनिक सादगी और संसाधनों के बेहतर उपयोग का संदेश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अपने काफिले को सीमित करने के निर्णय के बाद एक नई पहल करते हुए शुक्रवार को आयोजित एनर्जी कॉन्क्लेव में इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) से पहुंचकर पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत का संदेश दिया। मुख्यमंत्री के इस कदम को स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और ऊर्जा के वैकल्पिक स्रोतों को बढ़ावा देने के लिए लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने आमजन से भी ऊर्जा संरक्षण और इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को अपनाने की अपील की। कार्यक्रम में मौजूद अधिकारियों, उद्योग प्रतिनिधियों और अन्य अतिथियों ने मुख्यमंत्री की इस पहल की सराहना की। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री हाल ही में अपने काफिले में वाहनों की संख्या कम करने का निर्णय भी ले चुके हैं, जिससे प्रशासनिक सादगी और संसाधनों के बेहतर उपयोग का संदेश दिया गया है।

Comment List