ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद भी जयपुर से फ्लाइट शुरू नहीं, यात्रियों को भारी परेशानी

एयरलाइन से नई तारीखों का इंतजार

ईरान-अमेरिका सीजफायर के बाद भी जयपुर से फ्लाइट शुरू नहीं, यात्रियों को भारी परेशानी

ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट रद्द रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

जयपुर। ईरान और संयुक्त राज्य अमेरिका के बीच सीजफायर की घोषणा के बाद भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाया है। गुरुवार को भी स्पाइसजेट की दुबई जाने वाली फ्लाइट रद्द रही, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह फ्लाइट रोजाना सुबह 8:20 बजे दुबई से जयपुर पहुंचती है और सुबह 9:20 बजे जयपुर से दुबई के लिए रवाना होती है, लेकिन सुरक्षा और परिचालन कारणों से इसका संचालन लगातार प्रभावित है।

इसी तरह गुरुवार तड़के सुबह संचालित होने वाली अबूधाबी की फ्लाइट भी शुरू नहीं हो सकी। लगातार रद्द उड़ानों से यात्रियों की यात्रा योजनाएं बिगड़ रही हैं और एयरलाइन से नई तारीखों का इंतजार किया जा रहा है। फिलहाल इन रूट्स पर उड़ानों के सामान्य होने की स्पष्ट तारीख सामने नहीं आई है।

Post Comment

Comment List

Latest News

संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज संघर्ष से शौर्य तक : मां के बिना पले भीम-स्कंधी अब नाहरगढ़ टाइगर सफारी के सरताज
जिंदगी की सबसे कठिन शुरुआत के बाद अब जीत की दहाड़ गूंज रही है। जयपुर के नाहरगढ़ बायोलॉजिकल पार्क में...
जल जीवन मिशन घोटाला : रिटायर्ड आईएएस अधिकारी सुबोध अग्रवाल का रिमांड खत्म, आज पेशी
सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण
रहस्यमयी बीमारी से एक और बालिका ने तोड़ा दम, प्रतापगढ़ सीएमएचओ को हटाया
भाजपा ने शिवराज सिंह को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी : बिहार में भाजपा विधायक दल के नेता चयन के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षक नियुक्त, नई सरकार के गठन की दिशा में अहम कदम
अशोक गहलोत ने आरजीएचएस सुविधाओं को लेकर भाजपा सरकार को घेरा : संवेदनहीन सरकार में मेडिकल सेवाएं बदहाल, कहा- विधायक भी परेशान
ज्वैलरी शॉप पर चोरों का धावा : दुकान के गेट तोड़कर अंदर घुसे बदमाश, चांदी के गहने और 7 ग्राम सोने के आभूषण ले उड़े बदमाश