राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: आदर्शनगर के वार्ड 123 में ईवीएम खराब, आधे घंटे मतदान बाधित

नई ईवीएम लगाकर मतदान पुनः सुचारू

राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: आदर्शनगर के वार्ड 123 में ईवीएम खराब, आधे घंटे मतदान बाधित
जयपुर नगर निगम चुनाव के दौरान आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 123 स्थित बूथ संख्या 7 पर ईवीएम मशीन खराब होने से लगभग आधा घंटा मतदान प्रभावित रहा। जवाहर नगर स्थित सिंधी बालिका स्कूल केंद्र पर अधिकारियों ने तुरंत नई ईवीएम लगाकर मतदान पुनः सुचारू कराया।

जयपुर: जयपुर नगर निगम चुनावों के तहत जारी मतदान प्रक्रिया में शुक्रवार को आदर्शनगर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 123 के बूथ संख्या 7 पर ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान प्रभावित हुआ। 

राजकीय सिंधी बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-7, जवाहर नगर स्थित इस बूथ पर सुबह 10:45 बजे से 11:15 बजे तक मतदान बाधित रहा। अधिकारियों ने तुरंत नई मशीन लगाई, जिसके बाद 11:15 बजे से मतदान सुचारू रूप से शुरू हो गया। प्रशासन की ओर से निगरानी जारी है और स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Post Comment

Comment List

Latest News

नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान नगर निगम चुनाव : वार्ड 116 में मतदाताओं का उत्साह, शांतिपूर्ण मतदान
नगर निगम चुनाव के तहत वार्ड 116 स्थित मुरली मनोहर मंदिर, रामगंज चौपड़ में शुक्रवार को मतदाताओं ने उत्साह से...
मायावती का अखिलेश पर हमला, कहा-सपा में 'पीडीए' का मामला ढोंग, चरित्र और चेहरा दोहरा
कतार में लगे ओम बिरला, आम मतदाता की तरह किया मतदान
मतदान केन्द्रों पर पहुंचा प्रशासन, व्यवस्थाओं का लिया जायजा
उम्र नहीं रोक पाई मतदान का जज्बा
राजस्थान नगर निगम चुनाव 2026: कमिश्नर सचिन मित्तल ने परिवार के साथ किया मतदान, गांधीनगर स्थित PHED कार्यालय के बूथ पर पहुंचकर डाला वोट
सांवलिया सेठ के भंडार में आए 7.53 करोड़ रुपए, 14 सितंबर को सोने-चांदी का तोल और शेष राशि की गिनती