बारिश से फसलों के नुकसान पर बिरला ने व्यक्त की चिंता : मंडियों में खरीद प्रक्रिया पर कुछ समय के लिए लगे रोक, किसानों को मिले हरसंभव सहायता

उपज को पानी से बचाने के लिए मंडियों में पर्याप्त तिरपाल और ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित की जाए

बारिश से फसलों के नुकसान पर बिरला ने व्यक्त की चिंता : मंडियों में खरीद प्रक्रिया पर कुछ समय के लिए लगे रोक, किसानों को मिले हरसंभव सहायता

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान में कोटा और बून्दी जिलों में हो रही बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान और कृषि उपज मंडियों में खुले में रखे अनाज के भीगने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए फसल खराबे की स्थिति पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बिरला ने दोनों जिलों के जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में रखी किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाए जाएं।

कोटा। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने राजस्थान में कोटा और बून्दी जिलों में हो रही बेमौसम बारिश से किसानों की फसलों को हुए नुकसान और कृषि उपज मंडियों में खुले में रखे अनाज के भीगने की घटनाओं पर गंभीर चिंता व्यक्त करते हुए फसल खराबे की स्थिति पर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। बिरला ने दोनों जिलों के जिला कलेक्टरों को निर्देश दिए हैं कि मंडियों में रखी किसानों की उपज को सुरक्षित रखने के लिए तत्काल प्रभाव से ठोस कदम उठाए जाएं। उन्होंने कहा कि उपज को पानी से बचाने के लिए मंडियों में पर्याप्त तिरपाल, शेड और ड्रेनेज व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, साथ ही किसानों को हरसंभव सहायता और सहयोग प्रदान किया जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए और जहाँ भी मंडियों या भंडारण स्थलों पर फसलें खुले में पड़ी हों, वहाँ अस्थायी सुरक्षा इंतजाम तुरंत किए जाएं। बिरला ने यह भी निर्देश दिए कि किसानों को नुकसान से बचाने के लिए, यदि आवश्यक हो, तो मंडियों में खरीद प्रक्रिया पर कुछ समय के लिए रोक लगाई जाए ताकि किसान खराब मौसम में अपनी उपज लेकर मंडी न पहुँचें।

बिरला ने कहा कि किसानों की मेहनत और उनकी उपज की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने जिला प्रशासन को निर्देश दिए कि कृषि विभाग, विपणन बोर्ड और मंडी समितियों के साथ समन्वय करके राहत और सुरक्षा की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि किसानों को खराब मौसम के कारण किसी प्रकार की आर्थिक हानि न हो। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसानों को किसी प्रकार की परेशानी होती है या उनकी उपज को नुकसान पहुँचता है, तो उसकी जिम्मेदारी मंडी समितियों की तय की जाएगी। बिरला ने अधिकारियों से यह भी कहा कि मौसम विभाग की चेतावनियों और पूर्वानुमानों को गंभीरता से लेते हुए ऐसी परिस्थितियों में पहले से आवश्यक तैयारियाँ सुनिश्चित की जाएं।

Post Comment

Comment List

Latest News

ट्रंप का मैक्रों को झटका:  जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज ट्रंप का मैक्रों को झटका: जी7 की आपातकालीन बैठक बुलाने की अपील को किया खारिज
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के आपातकालीन G7 बैठक के सुझाव को खारिज कर दिया...
MSME सेक्टर को बड़ी सौगात: केंद्र सरकार ने की भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक को 5,000 करोड़ रुपये की इक्विटी सहायता देने की घोषणा
गणतंत्र दिवस को लेकर जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षा सख्त, जांच में लग रहा ज्यादा समय
पीएम-कुसुम योजना में श्रेष्ठ उपलब्धि के लिए राजस्थान डिस्कॉम्स को गोल्ड अवॉर्ड, मनोहर लाल ने ऑल इण्डिया डिस्कॉम्स एसोसिएशन के वार्षिक सम्मान समारोह में किया सम्मानित
मणिपुर में सुरक्षा बलों की संयुक्त कार्रवाई, कई उग्रवादी गिरफ्तार
दोहरीकरण कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित, फुलेरा-रेवाडी रेलसेवा और रेवाडी-फुलेरा रेलसेवा 29 जनवरी को रहेगी रद्द 
मद्रास हाईकोर्ट के फैसले को लेकर भाजपा का डीएमके पर तंज, कहा-हिंदू विरोधी मानसिकता हुई उजागर