फरवरी में ही हो रहा अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास, तेज धूप से दिन में गर्मी ; सुबह-शाम सर्दी

तेज धूप से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज

फरवरी में ही हो रहा अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास, तेज धूप से दिन में गर्मी ; सुबह-शाम सर्दी

प्रदेश में इस बार फरवरी महीने में ही सर्दी का असर कमजोर पड़ गया। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण दिन में तेज धूप पड़ रही है और सुबह शाम भी सर्दी का असर काफी कम हो गया। दिन में शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा।

जयपुर। प्रदेश में इस बार फरवरी महीने में ही सर्दी का असर कमजोर पड़ गया है। तापमान में उतार-चढ़ाव के कारण दिन में तेज धूप पड़ रही है और सुबह शाम भी सर्दी का असर काफी कम हो गया है। दिन में शहरों का अधिकतम तापमान 25 डिग्री से 32 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया जा रहा है। तेज धूप के कारण दिन में हल्की गर्मी महसूस हो रही है। ऐसे में फरवरी महीने में ही अप्रैल जैसी गर्मी का अहसास हो रहा है। 

हालांकि शेखावाटी एरिया के सीकर, पिलानी (झुंझुनूं), फतेहपुर (सीकर), झुंझुनूं, दौसा, करौली, सिरोही, बारां, श्रीगंगानगर, माउंट आबू (सिरोही), अलवर, टोंक में न्यूनतम तापमान रात में गिरकर 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे जा रहा है। मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश में अगले एक सप्ताह मौसम शुष्क रहेगा और तापमान में कोई खास परिवर्तन देखने को नहीं मिलेगा। सुबह-शाम उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में सर्दी तेज रहेगी, जबकि दिन में यहां तेज धूप से अधिकतम तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार टीकाराम जूली का फिर भाजपा पर हमला : एलपीजी किल्लत की चुनौती से निपटने की सरकार के पास कोई योजना नहीं, संकट को स्वीकार नहीं कर रही सरकार
मिडिल ईस्ट युद्ध के बीच गैस सिलेंडर संकट को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा।...
राज्यसभा में उठी फसल बीमा की राशि के भुगतान की समय सीमा तय करने की मांग, राजीव शुक्ला बोले-बीमा के नाम पर किसानों का हो रहा शोषण
मिडिल ईस्ट में तनाव बीच सईद इरावानी का बड़ा बयान: होर्मुज में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखना ईरान का निहित अधिकार
अश्विनी वैष्णव का दावा: रेल पटरियों को उन्नत बनाने का 80 प्रतिशत काम पूरा, 50 प्रतिशत मार्ग सेमी हाईस्पीड के लिए तैयार
जयपुर में कालिका पेट्रोलिंग की कार्रवाई : युवती का पीछा कर मारपीट करने वाला मनचला गिरफ्तार, महिलाओं से निर्भया हेल्पलाइन नंबर सेव करने की अपील
'पीएनजी में शिफ्ट हों...', मिडिल ईस्ट तनाव के बीच एलपीजी की कमी, केंद्र सरकार ने दी पीएनजी अपनाने की सलाह
इसरो ने 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ क्रायोजेनिक इंजन सीई—20 का सफल परीक्षण किया, भविष्य के मिशनों में 22-टन थ्रस्ट क्षमता के साथ सीई20 इंजनों को इस्तेमाल करने की योजना