निगम का फर्जी पट्टा, बैंक लोन से निर्माण, दर्ज होगी एफआईआर

निगम हेरिटेज सतर्कता शाखा की कार्रवाई

निगम का फर्जी पट्टा, बैंक लोन से निर्माण, दर्ज होगी एफआईआर
निगम हेरिटेज आयुक्त अरूण कुमार हसीजा ने बताया कि निगम कार्यालय से खाली पट्टे लेकर उसमें फर्जी तरीके से जानकारी भर कर फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए हैं।

जयपुर। नगर निगम जयपुर हेरिटेज की ओर से जारी किए जाने पट्टों के आधार पर बनाए गए फर्जी पट्टे से जलमहल के नजदीक चुंगी के पास बनाए गए मकान को नगर निगम जयपुर हेरिटेज की सतर्कता शाखा ने ध्वस्त कर दिया। यहां करीब 19 भूखंडों के फर्जी पट्टे की जानकारी सामने आ रही है। अब निगम हेरिटेज इस संबंध में एफआईआर दर्ज करवाएगा।सतर्कता उपायुक्त पुष्पेन्द्र सिंह राठौड़ ने बताया कि जलमहल के नजदीक चुंगी के पास अवैध निर्माण की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचे तो भूखंड स्वामी ने बताया, उनके पास नगर निगम जयपुर हेरिटेज 
का पट्टा है, बैंक से लोन लेकर आवास का निर्माण किया जा रहा है। निगम का पट्टा देखकर सतर्कता टीम भी सकते में आ गई। जोन के अधिकारियों को इसकी जानकारी देने पर सामने आया कि पट्टा फर्जी तरीके से बनाया गया है। भवन स्वामी ने उस भूखंड को किसी दूसरे व्यक्ति से खरीदा था। राठौड़ ने बताया कि इससे पूर्व भी वह दो मकानों पर कार्रवाई कर चुके हैं और शेष भूखंड अभी खाली है। इस संबंध में जोन अधिकारियों को जानकारी दे दी गई है। 

आगे क्या: निगम हेरिटेज आयुक्त अरूण कुमार हसीजा ने बताया कि निगम कार्यालय से खाली पट्टे लेकर उसमें फर्जी तरीके से जानकारी भर कर फर्जी हस्ताक्षर भी किए गए हैं। अब फर्जी पट्टे की जानकारी आने के बाद जोन उपायुक्त को एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। 

Post Comment

Comment List

Latest News

जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र जयपुर के सांगानेर में अकीदत के साथ निकला मुहर्रम का जुलूस, भव्य ताज़िये बने आकर्षण का केंद्र
जयपुर के सांगानेर स्थित ऐतिहासिक मालपुरा गेट पर मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला गया। स्थानीय...
2 साल पूरे होने पर राहुल गांधी का बड़ा संदेश, 'हर लड़ाई में आपके साथ था, हूं और रहूंगा'
अमेरिका-जीसीसी गठजोड़ पर ईरान का पलटवार, विदेशी दखल को बताया खतरा
राजस्थान में निवेश बढ़ाने का आह्वान, बीयूवीएम के त्रिवेणी संगम समारोह में नई कार्यकारिणी ने ली शपथ,
पंजाब में बड़ा खुलासा: सोशल मीडिया के जरिए पाकिस्तान पहुंच रही थीं गोपनीय सूचनाएं, 3 आरोपी गिरफ्तार
राज्यपाल बागडे निमेड़ा स्थित श्री श्याम गौशाला पहुंचे, भागवत कथा में सम्मिलित हुए
राम मंदिर दान मामले पर सीएम योगी का बड़ा बयान, बोले- आस्था से खिलवाड़ नहीं करेंगे बर्दाश्त, विपक्षी दलों पर साधा निशाना