जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की नहीं हो सकी लैंडिंग, यात्रियों में भय

विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित

जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की नहीं हो सकी लैंडिंग, यात्रियों में भय

मुंबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया की एक यात्री विमान की पहली बार में लैंडिंग नहीं हो सकी। यह घटना गुरुवार दोपहर की है, जब पायलट ने करीब दोपहर 1:10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच किया।

जयपुर। मुंबई से जयपुर आ रही एयर इंडिया की एक यात्री विमान की पहली बार में लैंडिंग नहीं हो सकी। यह घटना गुरुवार दोपहर की है, जब पायलट ने करीब दोपहर 1:10 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के लिए अप्रोच किया। इस दौरान विमान रनवे को टच डाउन करने के बाद अनस्टेबल अप्रोच के कारण दोबारा हवा में उड़ गया। सूत्रों के अनुसार, लैंडिंग के समय विमान का संतुलन पूरी तरह स्थिर नहीं था, जिस कारण पायलट ने सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए गो-अराउंड करने का निर्णय लिया।

इसके बाद विमान ने कुछ समय तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाया और स्थिति सामान्य होने पर दूसरा प्रयास किया। दूसरे प्रयास में पायलट ने सफलतापूर्वक विमान को दोपहर 1:21 बजे जयपुर एयरपोर्ट पर सुरक्षित उतार लिया। विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर्स पूरी तरह सुरक्षित हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं  जुमे की तीसरी नमाज अदा : शहर की मस्जिदों में उमड़ी भारी भीड़, नमाजियों के लिए की गईं उचित व्यवस्थाएं 
पवित्र रमजान माह में जुमे की तीसरी नमाज शहर की प्रमुख मस्जिदों में बड़े श्रद्धा और अनुशासन के साथ अदा...
नायडू सरकार का बड़ा कदम, 13 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर लगाई रोक, 90 दिनों में लागू होगा नियम
ईरान-इजरायल में हमलों का सिलसिला सातवें दिन भी जारी, ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस-4 के तहत हवाई रक्षा तंत्र और मिसाइल लॉन्चर नष्ट   
विधानसभा में हंगामा: 'राजस्थान डिस्टर्ब एरिया बिल' पर डोटासरा का सरकार पर तीखा वार
केरल सरकार की पहल: पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के मद्देनजर केरल सरकार की हेल्प डेस्क पर प्राप्त हुए 830 कॉल,आधिकारिक दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने की सलाह
रूस के सोची शहर में 4.5 तीव्रता का भूकंप, जानमाल की कोई हानि नहीं
Weather Update : प्रदेश में गर्मी के तेवर हुए तीखे, हीट वेव चलने की आशंका