जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल, कोलकाता फ्लाइट रद्द ; लगातार चल रही उड़ानों की रद्दीकरण से यात्री परेशान

यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित

जयपुर एयरपोर्ट पर बिगड़ा फ्लाइट शेड्यूल, कोलकाता फ्लाइट रद्द ; लगातार चल रही उड़ानों की रद्दीकरण से यात्री परेशान

एयरलाइंस कंपनियों के बिगड़े फ्लाइट शेड्यूल का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। इंडिगो एयरलाइन ने जयपुर से कोलकाता जाने वाली अपनी नियमित सुबह 9:05 बजे वाली फ्लाइट को संचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया। इंडिगो की रद्द उड़ान के कारण कई यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। एयरलाइन ने उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट या अगले स्लॉट में एडजस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की।

जयपुर। एयरलाइंस कंपनियों के बिगड़े फ्लाइट शेड्यूल का असर शुक्रवार को भी देखने को मिला। इंडिगो एयरलाइन ने जयपुर से कोलकाता जाने वाली अपनी नियमित सुबह 9:05 बजे वाली फ्लाइट को संचालन संबंधी कारणों का हवाला देते हुए रद्द कर दिया। बताया जा रहा है कि इन दिनों एयरलाइंस विमान की कमी से जूझ रही हैं, जिसके चलते जयपुर एयरपोर्ट से प्रतिदिन 2 से 3 फ्लाइटें रद्द हो रही हैं और यात्रियों को मजबूरन दूसरी उपलब्ध उड़ानों में समायोजित किया जा रहा है।

इंडिगो की रद्द उड़ान के कारण कई यात्रियों की यात्रा योजनाएं प्रभावित हुईं। एयरलाइन ने उन्हें वैकल्पिक फ्लाइट या अगले स्लॉट में एडजस्ट करने की प्रक्रिया शुरू की। उधर, स्पाइसजेट की अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर दिखाई दिया। जयपुर से दुबई के लिए सुबह 9:40 बजे रवाना होने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट करीब एक घंटे देरी से 10:35 बजे टेकऑफ कर सकी। लगातार चल रही देरी और उड़ानों की रद्दीकरण से यात्रियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

Post Comment

Comment List

Latest News

खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें खामेनेई की मौत पर चुप्पी को लेकर राहुल गांधी ने उठाए केंद्र सरकार की विदेश नीति पर सवाल, बोलें- ईरान संकट और "लक्षित हत्या" पर चुप्पी तोड़ें
विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने ईरानी नेता खामेनेई की हत्या को 'लक्षित हत्या' बताते हुए केंद्र सरकार से स्पष्ट...
ईरान ने सऊदी में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, कहा-जमीन पर तैनात सैनिकों की जरूरत नहीं
होली की खुशियां मातम में बदली: श्रीगंगानगर मिलिट्री स्टेशन में सुबह व्यायाम और दौड़ लगाने के बाद दिल का दौरा पड़ने से सूबेदार की मौत
विश्व वन्यजीव दिवस: पीएम मोदी ने वन्यजीवों के संरक्षण की प्रतिबद्धता दोहराई, पृथ्वी की समृद्ध जैव विविधता की रक्षा के महत्व को किया रेखांकित
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने की खामेनेई के प्रतिनिधि अब्दुल हकीम मजीद इलाही से मुलाकात, निधन पर जताया शोक
होटल मालिक की गोली मारकर हत्या : बदमाशों ने होटल में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, शराब कारोबार की पुरानी रंजिश को है कारण
दिल्ली आते ही लौटी मुस्कान: जंग के बीच दुबई में फंसे 149 यात्रियों को लेकर दिल्ली पहुंची एयर इंडिया की पहली उड़ान