हमारे लिए देश सबसे पहले, धर्म या पार्टी बाद में : मल्लिकार्जुन खड़गे

पहलगाम घटना में हम सरकार के साथ

हमारे लिए देश सबसे पहले, धर्म या पार्टी बाद में : मल्लिकार्जुन खड़गे

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई दबाव में होगी तो देश किस दिशा में जाएगा।

जयपुर। रामलीला मैदान जयपुर में कांग्रेस की संविधान बचाओ रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सहित कांग्रेस नेताओं ने मोदी सरकार और भाजपा को जमकर घेरा। पहलगाम हमले की घटना पर कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि हमारे लिए देश सबसे पहले है और धर्म-जाति या पार्टी को महत्व बाद में हैं। देश के लिए हम सभी को एकजुटता दिखानी होगी। इस मामले में केन्द्र सरकार जो भी कदम उठाएगी, कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय हित में उनके साथ खड़े रहेगी। साथ ही खड़गे ने पीएम मोदी पर कई सवाल भी खड़े किए। 

खड़गे ने कहा कि पहलगाम घटना में मैंने सर्वदलीय बैठक की मांग उठाई तो बैठक में सभी दलों के नेता आए, लेकिन पीएम मोदी का ऐसी एटीट्यूड है कि बैठक में नहीं आकर बिहार में चुनावी भाषण दे रहे थे। जब देश के स्वाभिमान पर आतंकी हमला हो रहा है तो यह शर्म की बात है। मोदी 56 इंच छाती की बात करते हैं तो कम से कम सर्वदलीय बैठक में तो आते। हम उनसे जनभावनाओं को देखते हुए आगे की प्लांनिग के बारे में चर्चा करते। राहुल गांधी ने अमेरिका दौरा निरस्त कर पहलगाम हमले में घायल लोगों से मुलाकात की, लेकिन मोदी ना तो कश्मीर गए और ना ही सर्वदलीय बैठक में आए। मोदी पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश में जितनी भी बड़ी योजनाएं हैं, सब कांग्रेस की देन है। मोदी ने सिर्फ महंगाई और बेरोजगारी दी। 

अब मोदी की 56 इंच की छाती सिकुड़ गई
खड़गे ने कहा कि अब मोदी की 56 इंच की छाती सिकुड़ गई है। मोदी ने काला धन वापस लाने, हर खाते में 15 लाख डालने, हर साल दो करोड़ नौकरी देने, पेट्रोल-डीजल सस्ता करने सहित कुल 12 झूठ देशवासियों के सामने बोले हैं। भाजपा और आरएसएस पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि इनके पास विभिन्न शहरों में करोड़ों की संपत्ति खड़ी करने के लिए पैसा कहां से आया। जब कांग्रेस पार्टी आगे बढ़ने लगती है तो ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई जैसी सरकारी एजेंसियों के जरिए कांग्रेस नेताओं को परेशान करने लग जाते हैं। सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ ईडी चालान पेश करती है। डॉ.भीमराव अंबेडकर ने ऐसा संविधान बनाया। जिससे एक चाय वाला पीएम बन सकता है और एक दलित का बेटा पार्टी का राष्टÑीय अध्यक्ष और नेता प्रतिपक्ष बन सकता है। संविधान बचेगा तो आप पीएम बन पाएंगे। भाजपा के लोग सुबह उठते ही भगवान से ज्यादा कांग्रेस को गालियां देने लग जाते हैं। ये लोग देश में फूट डालने और तोड़ने की और हम एकता और जोड़ने की बात करते हैं। 

बीजेपी की दोनों टांगे टूट गई 
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने कहा कि भाजपा के 400 पार नारे का जनता ने घमंड उतार दिया। इनकी दोनों टांगे टूट गई। एक टांग टीडीपी तो दूसरी टांग नीतिश कुमार की लगाई। ये दोनों टांगे हट जाए तो उनके पास कुछ नहीं बचेगा। भाजपा दलितों का अपमान करती है और अंबेडकर से नफरत करते हैं। 

Read More इंडिगो संकट : मंत्रालय ने बनाया संकट प्रबंधन समूह, हवाई अड्डों पर निगरानी करेगा एएआई का समूह

पर्ची से सीएम बनाकर बेड़ा गर्क कर दिया: डोटासरा  
पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा ने कहा कि पहलगाम हमला निंदनीय है, लेकिन हम पूछना चाहते हैं कि चूक कहां हुई। ये लोग केवल संविधान तोड़ने या बदलने की बात करते हैं। राजस्थान में बहुमत के बावजूद पर्ची से सीएम बनाकर बेडा गर्क कर दिया। इनके केबिनेट मंत्री ही करोडों की बजरी चोरी के आरोप लगा रहे हैं। संविधान में व्यवस्था होने के बावजूद निकाय-पंचायत चुनाव नहीं करा रहे हैं। ये संविधान को नहीं मान रहे, हम इसीलिए रैली कर रहे हैं। 

Read More सड़क सुरक्षा अभियान : राज्य में जागरूकता बढ़ाने के लिए भव्य राज्य स्तरीय समारोह आयोजित, जनपथ पर होगा कार्यक्रम

कांग्रेस को आज मजबूत होने की जरूरत: गहलोत
पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आज देश में ईडी, इनकम टैक्स, सीबीआई दबाव में होगी तो देश किस दिशा में जाएगा। कांग्रेस को आज मजबूत होने की जरूरत है। उस सोनिया-राहुल गांधी के खिलाफ चालान पेश कर दिया, जिस परिवार का कोई व्यक्ति 35 साल से सरकार में किसी भी पद पर नहीं है। भाजपा के लोग कांग्रेस मुक्त भारत की बात करते हैं, इसीलिए गांधी परिवार को परेशान किया जा रहा है। 

Read More श्रीहरिकोटा से लॉन्च होगा ISRO का 6.5 टन वजनी ब्लू-बर्ड-6, भारत और अमेरिका के बीच अंतरिक्ष सहयोग को बढ़ावा

काले झंडे दिखाने पर परिवार को परेशान करते: जूली 
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि इनके नेताओं ने संविधान बदलने की बात कहीं। कांग्रेस कार्यकर्ताओं के काले झंडे दिखाने पर उनके परिवार को परेशान करते हैं। इनके मंत्री और सीएम झूठे वादे करते हैं। पूर्व केन्द्रीय मंत्री भंवर जितेन्द्र सिंह ने कहा कि सरकार के खिलाफ आज कोई पोस्ट भी कर देता है तो पुलिस उठा ले जाती है। नेता बोले तो ईडी आ जाती है।

चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा: पायलट 
कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने कहा कि राहुल गांधी संविधान बचाने की बात इसलिए कर रहे हैं, क्योंकि भाजपा के लोग संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर और खोखला करने का काम कर रहे हैं। चुनाव आयोग निष्पक्षता से काम नहीं कर रहा। महाराष्टÑ में मतदाताओं से ज्यादा वोट पड़ गए। पहलगाम हमले में पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने में कांग्रेस पार्टी सरकार के साथ खड़ी है। पाकिस्तान चाहता है कि इस देश में धर्म और जाति के नाम पर लोग लड़े।

खड़गे ने स्वयं को ज्योतिर्लिंग मल्लिकार्जुन बताकर हिन्दू समाज का अपमान किया है। मैं इसकी कड़ी निंदा करता हूं। हिन्दू समाज इसे बर्दाश्त नहीं करेगा। आपातकाल में संविधान की हत्या करने वाली कांग्रेस अब ढोंग कर रही है। इन्होंने संविधान बनाने वाले अंबेडकर का भी अपमान किया था। शाहबानों प्रकरण में तुष्टिकरण के लिए इन्होंने संविधान बदला। अब स्वांग रच रहे हैं। संविधान का सम्मान भाजपा और मोदी ही करते हैं। अंबेडकर को इन्होंने हराने का षड़यंत्र किया। भाजपा ने भारत रत्न दिया। 
- मदन राठौड़, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा। 

कांग्रेस ने 93 बार चुनी सरकारों को गिराकर लोकतंत्र की हत्या की। इंदिरा जो कहेगी, वहीं संविधान जैसा माहौल बनाया। इसके टुकड़े-टुकड़े करने वाले, इसे रक्त रंजित करने वाले संविधान यात्रा निकाल रहे हैं। गांधी परिवार 30 सालों से सत्ता में नहीं, साफ है जनता ने इन्हें नकार दिया है। जनता के दिल पर पीएम नरेन्द्र मोदी ही राज करते हैं। 
- मदन दिलावर, 
शिक्षा मंत्री।

Post Comment

Comment List

Latest News

Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी Gold and silver price : शुद्ध सोना पांच सौ रुपए सस्ता, चांदी पांच सौ रुपए महंगी
शुद्ध सोना 500 रुपए कम होकर 1,36,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 400 रुपए टूटकर 1,27,200 रुपए प्रति...
दिल्ली में कोहरे का असर : दृश्यता कम होने से 27 उड़ानें रद्द, कई फ्लाइटों में देरी
केंद्र से 2000 करोड़ हासिल करने की तैयारी, SASCI अर्बन रिफॉर्म्स को लागू करने पर मंथन
‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ का ट्रेलर रिलीज : हंसी, रोमांस और इमोशनल ड्रामा का लगेगा तड़का, जानें रिलीज डेट 
राज्यपाल की राम. वी. सुतार के निधन पर शोक संवेदना, कहा- भारतीय कला के महान कलाकार थे
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का राष्ट्र के नाम संदेश, 'टैरिफ' के फायदों सहित अपनी आर्थिक उपलब्धियों को गिनाया
एस्ट्रोटर्फ तो दूर, शहर में नहीं हॉकी मैदान,कैसे तैयार होंगे ध्यानचंद