भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया, कहा- ऐतिहासिक बजट से विकसित भारत को मिलेगी निर्णायक गति

आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के साथ देश की आर्थिक दिशा तय

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी की केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया, कहा- ऐतिहासिक बजट से विकसित भारत को मिलेगी निर्णायक गति

भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प को निर्णायक गति देने वाला ऐतिहासिक और सर्वस्पर्शी बजट बताया। सीपी जोशी ने कहा कि टैक्स प्रक्रियाओं के सरलीकरण से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी।

जयपुर। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी ने केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे विकसित भारत के संकल्प को निर्णायक गति देने वाला ऐतिहासिक और सर्वस्पर्शी बजट बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत यह बजट स्वदेशी, आत्मनिर्भर भारत को मजबूती देने के साथ देश की आर्थिक दिशा तय करेगा।

सीपी जोशी ने कहा कि टैक्स प्रक्रियाओं के सरलीकरण से मध्यम वर्ग को राहत मिलेगी। स्टार्टअप्स और एमएसएमई के लिए विशेष प्रावधान, ₹40 हजार करोड़ के निवेश से स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन होगा। हर जिले में महिला छात्रावास, टियर-2 और टियर-3 शहरों के विकास से महिलाओं और युवाओं को लाभ मिलेगा। किसानों के लिए एआई एग्री टूल, आवश्यक दवाइयों पर छूट और सेमीकंडक्टर व रेयर अर्थ मिनरल्स पर जोर देश को आत्मनिर्भर बनाएगा। उन्होंने कहा कि यह बजट भारत को निर्माता और निर्यातक राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को लगाए टीके
मातृ, शिशु स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस पर गुरूवार को जिले में चिकित्सा संस्थानों पर टीकाकरण सत्रों का आयोजन किया गया।...
विधायिका में महिलाओं को आरक्षण देने से किसी राज्य का सीटों का नुकसान नहीं होगा ; जो दल विरोध करेंगे, चुनावों में भुगतना पड़ेगा खामियाजा : पीएम मोदी 
होर्मुज़ जलड़मरूमध्य को खोलना अंतरराष्ट्रीय समुदाय की सर्वसम्मत मांग : चीनी विदेश मंत्री ने दिया ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और अधिकारों पर ज़ोर
अखिलेश यादव ने साधा निशाना : संविधान संशोधन विधेयक के सहारे सत्ता की राजनीति कर रही सरकार, एसआईआर के जरिए वोट काटने का लगाया आरोप 
कृषि पर्यवेक्षक सीधी भर्ती परीक्षा 2026 आयोजित, 40872 अभ्यार्थी होंगे सम्मिलित
दिल्ली एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला: Akasa और SpiceJet के विमानों में टक्कर, सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित
राजस्थान संपर्क पोर्टल पर शिकायतों के निस्तारण में तेजी, जयपुर जिला और जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग अव्वल