पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा सरकार का विकास कार्यों से लेना देना नहीं

केवल ध्रुवीकरण एवं असत्य की राजनीति

पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर लगाए आरोप, कहा- भाजपा सरकार का विकास कार्यों से लेना देना नहीं

अशोक गहलोत ने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों को गिनाते हुए भाजपा सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने के आरोप लगाए। गहलोत ने कहा है कि इंतजारशास्त्र के माध्यम से हमने सवाल उठाए कि जनता के करोड़ों रुपए खर्च कर जो शानदार इमारतें बनाई गई हैं उन्हें भाजपा सरकार शुरू कर जनता को समर्पित क्यों नहीं कर रही।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने पूर्ववर्ती सरकार के कार्यों को गिनाते हुए भाजपा सरकार पर विकास कार्यों को ठप करने के आरोप लगाए हैं। गहलोत ने कहा है कि इंतजारशास्त्र के माध्यम से हमने सवाल उठाए कि जनता के करोड़ों रुपए खर्च कर जो शानदार इमारतें बनाई गई हैं उन्हें भाजपा सरकार शुरू कर जनता को समर्पित क्यों नहीं कर रही है। आज समाचार पत्र में सात दिन में सात प्रोजेक्ट के बारे में उठाए गए सवालों पर मुख्यमंत्री समेत अलग-अलग मंत्रियों एवं भाजपा नेताओं के जवाब छपे हैं जो केवल मुद्दे से भटकाने वाले हैं।

यह बड़े अफसोस की बात है कि किसी नेता ने भी तथ्यात्मक जवाब देकर यह नहीं बताया कि ये प्रोजेक्ट कब जनता को समर्पित होंगे। इससे जनता में भयंकर आक्रोश है। इन सात पर ही भाजपा के लोग जवाब नहीं दे सके जबकि इंतजारशास्त्र के बाकी अध्याय तो अभी आने बाकी हैं। ये जवाब दिखाते हैं कि भाजपा सरकार का विकास कार्यों से कोई लेना देना नहीं है। ये केवल और केवल ध्रुवीकरण एवं असत्य की राजनीति करते हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव