पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने मेडिकल सेवाओं के चरमराने के लिए लगाए आरोप, कहा- प्रदेश में मेडिकल सेवाओं का ठप होना दुर्भाग्यपूर्ण

सरकारी और निजी अस्पतालों में क्लेम के नाम पर फ्रॉड

पूर्व मंत्री रघु शर्मा ने मेडिकल सेवाओं के चरमराने के लिए लगाए आरोप, कहा- प्रदेश में मेडिकल सेवाओं का ठप होना दुर्भाग्यपूर्ण

डॉ रघु शर्मा ने प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए मेडिकल सेवाओं के ठप होने का आरोप। पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि इस सरकार की मेडिकल सेवाओं के विस्तार की सोच ही नहीं। हमारी कांग्रेस सरकार में मेडिकल सेवाओं के विस्तार के जो काम शुरू हुए, ये सरकार उन कार्यो को ही पूरा नहीं करा पा रही।

जयपुर। पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा ने प्रदेश में चिकित्सा व्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सरकार पर हमला बोलते हुए मेडिकल सेवाओं के ठप होने का आरोप लगाया। पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए शर्मा ने कहा कि इस सरकार की मेडिकल सेवाओं के विस्तार की सोच ही नहीं है। हमारी कांग्रेस सरकार में मेडिकल सेवाओं के विस्तार के जो काम शुरू हुए, ये सरकार उन कार्यो को ही पूरा नहीं करा पा रही। हमारी सिंगल ईंजन सरकार ने जब मेडिकल सेवाओ का इतना काम कर दिया तो ये डबल ईंजन सरकार तो पिछले ढाई साल में उतना काम भी नहीं कर पाई। एसएमएस अस्पताल और सांगानेरी महिला चिकित्सालय में ओपीडी टावर का आज तक काम पूरा नहीं हो सका। हमने चिंरजीवी योजना में कई मंहगी जांचे भी फ्री कर दी थी, लेकिन अब लोगों को राहत मिलना बंद हो गई है। हमने कई मेडिकल कॉलेज के लिए जमीनें आवंटित कर बजट भी दिया, लेकिन यह सरकार काम को आगे नही बढ़ाती।

सरकारी और निजी अस्पतालों में क्लेम के नाम पर फ्रॉड हो रहे हैं, लेकिन सरकार कोई कार्यवाही नहीं कर रही है। आरजीएचएस योजना को कमजोर करने के लिए कई पाबंदियां लगा दी है। मेडिकल सेवाओं के लिए हीलियम, जो कतर से आता है, अब खाड़ी युद्ध के चलते मिलने पर संकट बढ़ रहा है। इससे एमआरआई जांच जारी रखने में परेशानी आएगी। अस्पतालों में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ की कमी पर इस सरकार के पास कोई जबाव नही है। हम जनता के हित मे सरकार से सवाल पूछ रहे हैं और अपना ग्रेस पीरियड बीतने के बाद भी सरकार जबाव नहीं दे रही।

Post Comment

Comment List

Latest News

राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा : आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना, जानें कितनी बढ़ी कीमतें राजस्थान में पेट्रोल-डीजल महंगा : आम उपभोक्ताओं और परिवहन क्षेत्र पर असर पड़ने की संभावना, जानें कितनी बढ़ी कीमतें
नायरा एनर्जी ने राजस्थान में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी। कंपनी ने पेट्रोल के दाम में 5 रुपए...
तापमान बढ़ने से सताने लगी गर्मी : कई जिलों में 35 डिग्री के पार पहुंचा तापमान, मौसम विभाग ने जारी किया बारिश का अलर्ट
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रामनवमी पर सिटी पैलेस में की पूजा-अर्चना, प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं
कोलकाता में टीएमसी कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या : फ्लैट में घुसे अज्ञात लोग और चलाई अंधाधुंध गोलियां, लोगों ने इमारत की छत से सुनी गोलियां चलने की आवाज  
टैक्स डिफॉल्टर वाहनों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई : 20 ट्रक और 2 बसें जब्त, वाहनों को सीज कर बेचने की तैयारी
ऑपरेशन विषभीषण : ANTF का तगड़ा प्रहार, 58 किलो अफीम जब्त कर बचाईं करोड़ों ज़िंदगियाँ
किसी की छवि खराब करने के लिए करोड़ो खर्च कर रहे भाजपा के लोग : सरकार ने एलपीजी संकट को लेकर नहीं की तैयारी, अखिलेश ने कहा- यूपी में LPG का मतलब लापता गैस