प्रताप सिंह खाचरियावास का भाजपा पर हमला : प्रदेश में बजरी माफिया, सरकार और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत, सड़कों पर दौड़ रहे मौत के डंपर के लिए सरकार जिम्मेदार

ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाएगा तो विभाग क्या करेगा

प्रताप सिंह खाचरियावास का भाजपा पर हमला : प्रदेश में बजरी माफिया, सरकार और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत, सड़कों पर दौड़ रहे मौत के डंपर के लिए सरकार जिम्मेदार
पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने लोहामंडी रोड जयपुर में हुए हादसे के बाद भाजपा सरकार पर हमला बोला है। खाचरियावास ने कहा है कि जयपुर में लोहा मंडी लिंक रोड पर हुए भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और अभी तक मौत के आंकड़े का निरंतर बढ़ना जारी है। इन मौतों का कारण बजरी माफिया है। पूरे राजस्थान में बजरी माफिया सरकार और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत है जिससे खुलेआम मौत का डंपर सड़कों पर दौड़ रहा है।

जयपुर। पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने लोहामंडी रोड जयपुर में हुए हादसे के बाद भाजपा सरकार पर हमला बोला है। खाचरियावास ने कहा है कि जयपुर में लोहा मंडी लिंक रोड पर हुए भीषण हादसे में 14 लोगों की मौत हो गई और अभी तक मौत के आंकड़े का निरंतर बढ़ना जारी है। इन मौतों का कारण बजरी माफिया है। पूरे राजस्थान में बजरी माफिया, सरकार और पुलिस प्रशासन की मिलीभगत है, जिससे खुलेआम मौत का डंपर सड़कों पर दौड़ रहा है। बजरी माफिया पुलिस और सरकार तक भर-भर के पैसा पहुंचा रहे है और खुले आम लोगों को सड़कों पर मार रहे है। लेकिन भाजपा सरकार के मंत्री कह रहे हैं।

ड्राइवर शराब पीकर गाड़ी चलाएगा, तो विभाग क्या करेगा? इस सरकार में तमाम मंत्री हर मुद्दे और हादसे पर हाथ खड़े कर देते है और बेतुके बयान देते हैं। जब जनता जवाब मांगती है, तब सीएम दिल्ली की पर्ची के इंतजार में बैठे रहते है। राज्य में आए दिन हादसों में मौतें हो रही हैं, लेकिन सरकार सिर्फ बयान देने में व्यस्त है।

Post Comment

Comment List

Latest News

कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख कालीसिंध बांध का होगा वार्षिक रखरखाव, मरम्मत कार्य पर खर्च होंगे 30 लाख
जल संसाधन विभाग ने झालावाड़ स्थित कालीसिंध बांध के वार्षिक रखरखाव और मरम्मत कार्य की तैयारी शुरू। बांध की सुरक्षा...
बिटकॉइन मामला: कांग्रेस नेता नलपाद को ईडी का समन, कर्नाटक के मंत्री ने कार्रवाई को बताया 'राजनीति से प्रेरित'
अस्पताल प्रशासन की लापरवाही हुई उजागर, वेंटिलेटर पर रेफर प्रसूता को 10 मिनट तक नहीं मिला ऑक्सीजन सपोर्ट
स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण विषयक कठपुतली नुक्कड़ नाटक का आयोजन
राजस्थान रिफाइनरी से इसी माह शुरू होगा डीजल उत्पादन, निवेश और रोजगार के खुलेंगे नए अवसर
पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 45 चोरी के वाहन जब्त, पांच शातिर चोर गिरफ्तार
अमेरिकी अपाचे हेलीकॉप्टर पर हमले के बाद बड़ा पलटवार: अमेरिका ने ईरान के 20 सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना, खाड़ी में बढ़ी सैन्य हलचल