राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने लिया झालाना में सफारी का आंनद, वन विभाग के मुखिया सहित शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद

वसुंधरा राजे का झालाना से पुराना जुड़ाव

राजस्थान: पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने लिया झालाना में सफारी का आंनद, वन विभाग के मुखिया सहित शीर्ष अधिकारी रहे मौजूद
राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को झालाना लेपर्ड सफारी का दौरा कर जंगल भ्रमण किया। इस दौरान वन विभाग के प्रमुख अरिजीत बनर्जी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। राजे के मुख्यमंत्रित्व काल में शुरू हुई इस सफारी से उनका पुराना जुड़ाव रहा है, जिसने जयपुर को वन्यजीव पर्यटन में विशेष पहचान दिलाई।

जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने शुक्रवार सुबह झालाना लेपर्ड सफारी में जंगल भ्रमण किया। इस दौरान राजस्थान वन विभाग के मुखिया एवं हेड ऑफ फॉरेस्ट फोर्स (HoFF) अरिजीत बनर्जी भी उनके साथ रहे। सफारी के दौरान वन विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी ने इस भ्रमण को खास बना दिया। वसुंधरा राजे की सफारी के दौरान डीएफओ डॉ. आशीष व्यास, एसीएफ जितेंद्र सिंह, रेंजर विजयपाल सहित झालाना लेपर्ड सफारी के वनरक्षक और अन्य वनकर्मी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने जंगल के प्राकृतिक वातावरण और वन्यजीव पर्यटन से जुड़े क्षेत्र का भ्रमण किया।

झालाना से जुड़ा है पुराना नाता

वसुंधरा राजे का झालाना से पुराना जुड़ाव रहा है। वर्ष 2006 में उन्होंने झालाना की शिकार औदी की पाल पर बरगद का पौधा लगाया था। इसके बाद उनके मुख्यमंत्री कार्यकाल में ही झालाना लेपर्ड सफारी की शुरुआत हुई, जिसने जयपुर को देश-विदेश में वन्यजीव पर्यटन के प्रमुख केंद्र के रूप में पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। ऐसे में शुक्रवार को वन विभाग के मुखिया और शीर्ष अधिकारियों की मौजूदगी में हुआ उनका जंगल भ्रमण झालाना के इतिहास, संरक्षण और वन्यजीव पर्यटन से जुड़ी पुरानी यादों को फिर से ताजा कर गया।

Post Comment

Comment List

Latest News

नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा लिंक परियोजना: अवाप्त भूमि पर खेती नहीं करें काश्तकार, मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया जारी  नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा लिंक परियोजना: अवाप्त भूमि पर खेती नहीं करें काश्तकार, मुआवजा भुगतान की प्रक्रिया जारी 
राजस्थान वाटर ग्रिड कॉरपोरेशन लिमिटेड ने नवनेरा-गलवा-बीसलपुर-ईसरदा लिंक परियोजना के तहत अवाप्त भूमि पर किसानों को कृषि गतिविधियां न करने...
सीएम भजनलाल शर्मा ने किया प्रवासी राजस्थानियों से संवाद, निवेश और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा 
एक्शन मोड़ में दिया कुमारी, म्यूजियम परियोजनाओं के कार्यों की समीक्षा की
CJP के तिरंगा मार्च से पहले पुलिस का एक्शन, हिरासत में अभिजीत दीपके
सत्ता परिवर्तन सड़कों पर भीड़ से नहीं, जनता के मताधिकार से होता है : भजनलाल
आईटी कंपनियों में लिवाली से सेंसेक्स 414 अंक चढ़ा, टेक महिंद्रा सहित इन शेयरों ने करवाई जोरदार कमाई
खाते में फंसे हैं ठगी के रुपए? राजस्थान पुलिस के इस तरीके से मिलेगी राहत