राजभवन में मनाया 15 राज्यों का स्थापना दिवस : राज्यपाल ने दी लोगों को बधाई, कहा- एक भारत श्रेष्ठ भारत हमारी पहचान

प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर भी उपस्थित

राजभवन में मनाया 15 राज्यों का स्थापना दिवस : राज्यपाल ने दी लोगों को बधाई, कहा- एक भारत श्रेष्ठ भारत हमारी पहचान

राजभवन में शनिवार को  को गठित होने वाले 8 राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु तथा 5 केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार द्वीप, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी का स्थापना दिवस मनाया गया।  इस अवसर पर 31 अक्टूबर को गठित होने वाले केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर और लद्दाख का स्थापना दिवस भी मनाया गया।

जयपुर। राजभवन में शनिवार को  को गठित होने वाले 8 राज्यों आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, पंजाब और तमिलनाडु तथा 5 केंद्र शासित प्रदेशों अंडमान और निकोबार द्वीप, चंडीगढ़, दिल्ली, लक्षद्वीप और पुडुचेरी का स्थापना दिवस मनाया गया।  इस अवसर पर 31 अक्टूबर को गठित होने वाले केंद्र शासित प्रदेशों जम्मू और कश्मीर और लद्दाख का स्थापना दिवस भी मनाया गया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने इस अवसर इन राज्यों के राजस्थान में निवास करने वाले लोगों को बधाई और शुभकामना दी। उन्होंने राज्यों के इतिहास और संस्कृति की चर्चा करते हुए कहा कि राज्य स्थापना दिवस देश की सांस्कृतिक विविधता और परंपराओं का आलोक है। उन्होंने कहा कि विविधता में एकता से जुड़े हमारे राज्य "एक भारत श्रेष्ठ भारत" का साकार रूप है।

राज्यपाल ने इस दौरान विभिन्न राज्यों के निवासियों से संवाद भी किया और कहा कि हरेक राज्य अपनी सांस्कृतिक और भौगोलिक विशेषता में भारत की निधि है। विभिन्न राज्यों के निवासियों ने राज्यपाल का आभार जताते हुए अभिनंदन किया। राज्यपाल ने भाषाई आधार पर राज्यों के गठन को महत्वपूर्ण बताते हुए राज्यों के निवासियों को राजस्थान के विकास में अपना योगदान देने का आह्वान किया। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी और प्रमुख विशेषाधिकारी राजकुमार सागर भी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार
फिल्म निर्देशक विक्रम भट्ट को 30 करोड़ की धोखाधड़ी के मामले में मुंबई से गिरफ्तार किया गया। उदयपुर पुलिस ने...
कार्यकर्ताओं के समर्पण से 2028 में फिर बनेगी भाजपा सरकार: भजनलाल शर्मा
"बाबरी मस्जिद विवाद" पर इकबाल अंसारी का बड़ा बयान, कहा-बाबर कोई मसीहा नही, न बने उसके नाम पर कोई मस्जिद
प्रवासी राजस्थानी दिवस पर लॉन्च होंगे CGD पोर्टल और माइंस डैशबोर्ड
SIR मुद्दे पर वाराणसी में यूथ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 60 से अधिक कार्यकर्ता गिरफ्तार
कानोता पुलिस को बड़ी कामयाबी, मोबाइल स्नैचिंग गिरोह का भंड़ाफोड, सात आरोपी गिरफ्तार, 11 मोबाइल जब्त 
इंडिगो को उड़ानों के परिचालन का भरोसा : करीब 700 रहेंगी रद्द, कहा- स्थिति सामान्य होने की उम्मीद