महापौर चुनाव में चार चेहरे मैदान में, 25 को मतदान के आसार
चुनावी सरगर्मी तेज
जयपुर नगर निगम के महापौर चुनाव के लिए नामांकन पत्रों की जांच के बाद भाजपा के सुनील कोठारी और कांग्रेस की सुनीता गुप्ता मावर समेत चारों प्रत्याशियों के आवेदन वैध पाए गए हैं। 22 सितंबर दोपहर 3 बजे तक नाम वापसी की मियाद है, जिसके बाद तस्वीर साफ होगी और आवश्यकता पड़ने पर 25 सितंबर को मतदान कराया जाएगा।
जयपुर। नगर निगम जयपुर के महापौर चुनाव को लेकर तस्वीर अब और रोचक हो गई है। नामांकन पत्रों की जांच के बाद चारों प्रत्याशियों के नामांकन सही पाए गए हैं। रिटर्निंग अधिकारी आशीष कुमार ने बताया कि जांच के दौरान किसी भी प्रत्याशी का नामांकन खारिज नहीं हुआ।
महापौर पद के लिए भाजपा की ओर से सुनील कोठारी और कांग्रेस की ओर से सुनीता गुप्ता मावर मैदान में हैं। इनके अलावा दशरथ अटल और सुनीता मेठी ने भी नामांकन दाखिल किया है और दोनों के नामांकन वैध पाए गए हैं।
अब सभी की निगाहें नाम वापसी पर टिकी हैं। प्रत्याशी 22 सितंबर को दोपहर 3 बजे तक नामांकन वापस ले सकेंगे। इसके बाद चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ होगी। यदि आवश्यक हुआ तो 25 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। चार प्रत्याशियों के मैदान में होने से महापौर चुनाव को लेकर नगर निगम में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
21 Sep 2026 19:00:00
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...

Comment List