छह प्रशासनिक अधिकारी सेवानिवृत्त हुए, चार आईएएस और दो आरएएस शामिल
खाली हुए प्रशासनिक पदों पर जल्द नई नियुक्तियों की संभावना
राजस्थान के छह वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी बुधवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं। इनमें केंद्रीय वन सचिव तन्मय कुमार, भरतपुर संभागीय आयुक्त नलिनी कठोतिया, हेमपुष्पा शर्मा और अनिल कुमार अग्रवाल जैसे 4 आईएएस अधिकारी तथा आरएएस अधिकारी रामलाल गुर्जर व दाताराम शामिल हैं। इन पदों पर जल्द नई नियुक्तियों के आदेश संभव हैं।
भारतीय प्रशासनिक सेवा और राज्य प्रशासनिक सेवा छह अधिकारी बुधवार को सेवानिवृत्त हो गए । इनमें चार आईएएस अधिकारी तन्मय कुमार, नलिनी कठोतिया, अनिल कुमार अग्रवाल और हेमपुष्पा शर्मा शामिल हैं। वहीं, आरएएस अधिकारी रामलाल गुर्जर और दाताराम है। आईएएस अधिकारी तन्मय कुमार वर्तमान में केंद्रीय वन सचिव के पद पर कार्यरत हैं। वहीं नलिनी कठोतिया भरतपुर संभागीय आयुक्त की जिम्मेदारी संभाल रही हैं। हेमपुष्पा शर्मा एसआईपीएफ निदेशक के पद पर कार्यरत हैं। अनिल कुमार अग्रवाल भी आज सेवानिवृत्त होने वाले अधिकारियों में शामिल हैं।
आरएएस दाताराम वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग में संयुक्त सचिव के पद पर कार्यरत हैं। छह अधिकारियों के सेवानिवृत्त होने के साथ ही प्रशासनिक स्तर पर इन पदों पर नई नियुक्तियों और कार्यभार को लेकर भी जल्द आदेश जारी होने की संभावना है।
Related Posts
Post Comment
Latest News
30 Sep 2026 19:00:45
घरेलू रसोई गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी कराने की आज, 30 सितंबर अंतिम तिथि है। ई-केवाईसी लंबित रहने पर 1 अक्टूबर...

Comment List