सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण

शराब के नशे में कुछ दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड

सरे राह युवती का टॉप खींचने वाले चार बदमाश गिरफ्तार : पुलिस ने टोंक से पकड़ा, आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में दर्ज हैं कई आपराधिक प्र्करण

प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और मुख्य आरोपी सुदामा दोनों ई रिक्शा चलाते थे, जो इन दिनों किराए पर दे रखे हैं। सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की रील बनाकर डालते हैं। आरोपियों ने ही शराब के नशे में कुछ दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था।

जयपुर। सोशल मीडिया पर वायरल चल रहे युवती से छेड़छाड़ के वीडियो के मामले में मुहाना थाना पुलिस ने चार आरोपियों सुदामा मीणा (24) रानीपुरा नगरफोर्ट टोंक, मनराज मीणा (24) रानीपुरा नगरफोर्ट टोंक, महेश बंजारा (19), और लोकेश बंजारा (21) कीरतपुरा बांदीकुई दौसा को रविवार को गिरफ्तार कर वारदात वाले मार्ग पर आरोपियों की परेड़ कराई। पुलिस उपायुक्त दक्षिण राजर्षिराज ने बताया कि आरोपियों का युवती से छेड़छाड़ का वीडियो सामने आया तो पुलिस ने स्वत: संज्ञान लेते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की । साथ ही रविवार को टोंक डीएसटी और थाना पुलिस की मदद से आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपी मनराज के खिलाफ पूर्व में कई गम्भीर प्रकरण दर्ज हैं। 

मुख्य आरोपी सुदामा मीणा, हुलिया बदलकर छुपते रहे
थाना अधिकारी गुरूभूपेंन्द्र सिंह ने बताया कि प्रारंम्भिक पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब पीने के शौकीन है। वीडियो में बाइक चला रहा मनराज मीणा और मुख्य आरोपी सुदामा दोनों ई रिक्शा चलाते थे, जो इन दिनों किराए पर दे रखे हैं। सोशल मीडिया पर अलग अलग तरह की रील बनाकर डालते हैं। आरोपियों ने ही शराब के नशे में कुछ दिन पहले वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया था। मामला गरमाता देख पुलिस से बचने के लिए हुलिया बदल कर छुपते रहे। पीछे चल रही दूसरी बाइक पर आरोपी लोकेश बंजारा ने मोबाइल में रिकॉर्ड किया और महेश बंजारा ने बाइक चला रहा था। पुलिस ने बीएनएस की धारा 74, 76, 77, और 194 (4) बीएनएस में चारों गिरफ्तार किया है। 

तीन माह पहले किया था छिछोरापन यातायात नियमों की उड़ाई धज्जियां
मुहाना थाना पुलिस के अनुसार वायरल वीडियो में दिखरही घटना 27 दिसम्बर 2025 की है। जिसमें वे यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए टैक्सी बाइक पर जा रही युवती का टॉप से छेड़छेड़ कर हवा में उड़ाता दिख रहा है। जिस पर पुलिस ने मोटरव्हीकल एक्ट में मुकदमा दर्ज किया और परिवहन विभाग ने रजिस्ट्रेशन रद्द किया है।  

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन