गजेंद्र सिंह शेखावत का गहलोत पर तीखा हमला, कहा- धुरी से उतरने का सता रहा डर, इसलिए कर रहे हैं अनर्गल टिप्पणियां

सतीश पूनिया और अलका गुर्जर के चयन का स्वागत

गजेंद्र सिंह शेखावत का गहलोत पर तीखा हमला, कहा- धुरी से उतरने का सता रहा डर, इसलिए कर रहे हैं अनर्गल टिप्पणियां
केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में बदलते राजनीतिक समीकरणों और सचिन पायलट को नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चाओं से गहलोत असहज। यही कारण है कि वे लगातार अनर्गल टिप्पणियां कर रहे।

जयपुर। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि कांग्रेस में बदलते राजनीतिक समीकरणों और सचिन पायलट को नई जिम्मेदारी दिए जाने की चर्चाओं से गहलोत असहज हैं। यही कारण है कि वे लगातार अनर्गल टिप्पणियां कर रहे हैं। सोमवार को जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए शेखावत ने कहा कि पिछले चार दशकों से राजस्थान कांग्रेस की राजनीति के केंद्र में रहे अशोक गहलोत को अब अपनी राजनीतिक भूमिका सीमित होने का डर सता रहा है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस संगठन में सचिन पायलट को बड़ी जिम्मेदारी मिलने की संभावनाओं के बीच गहलोत अपनी प्रासंगिकता बनाए रखने के लिए इस प्रकार के बयान दे रहे हैं।

शेखावत ने कहा कि गहलोत स्वयं को गांधीवादी नेता के रूप में प्रस्तुत करते हैं, लेकिन उनका राजनीतिक व्यवहार और कार्यशैली सभी के सामने है। उन्होंने कहा कि हाल ही में गहलोत ने उन्हें राजनीतिक रूप से अपनी लाइन लंबी करने की सलाह दी थी, जबकि राजस्थान की राजनीति और कांग्रेस का इतिहास इस बात का साक्षी है कि जिसने भी अपनी राजनीतिक पहचान मजबूत करने का प्रयास किया, उसे किनारे लगाने की कोशिश की गई। केंद्रीय मंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि अशोक गहलोत की राजनीतिक कला से सभी को सीखना चाहिए। उन्होंने कहा कि उनकी इसी राजनीतिक शैली के कारण राजस्थान के कई पत्रकार उन्हें ‘जादूगर’ कहकर संबोधित करते हैं।

सतीश पूनिया और अलका गुर्जर के चयन का किया स्वागत : राज्यसभा चुनाव को लेकर शेखावत ने भाजपा द्वारा घोषित उम्मीदवारों सतीश पूनिया और अलका गुर्जर के चयन का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं के राज्यसभा पहुंचने से भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठन की आवाज और राजस्थान के हितों का प्रभावी प्रतिनिधित्व होगा। उन्होंने इसके लिए नरेंद्र मोदी, अमित शाह तथा नितिन नवीन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी नेतृत्व ने ऐसे नेताओं को अवसर दिया है जो संगठन और जनहित के मुद्दों को मजबूती से सदन में उठाएंगे।

Post Comment

Comment List

Latest News

एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान दर्दनाक हादसा: जहरीली गैस से 2 लोगों की मौत, रेस्क्यू अभियान शुरू
ग्रेटर नोएडा के सेक्टर-150 स्थित सोसाइटी में एसटीपी टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दो लोगों की मौत...
राजस्थान के सरकारी स्कूलों में नया मिड-डे मील मेन्यू लागू; छात्रों को मिलेगा मौसमी फल
भारत की पहली हाइड्रोजन ट्रेन ने रचा इतिहास: 1200 किलोमीटर दौड़कर बचाया 3200 लीटर डीजल, निकली सिर्फ जलवाष्प
चीन ने दिखाया हाईटेक कृषि रोबोट: 108 मैकेनिकल हाथों से करेगा कपास की कटाई, इंसानों से 120 गुना तेज दावा
जंतर-मंतर पर छात्रों ने पेश की मिसाल, प्रदर्शन खत्म होते ही खुद उठाया पूरा कचरा, वायरल वीडियो ने जीता दिल
भारत टैक्सी का शुभारंभ: 30 हजार सारथी और 7 लाख ग्राहक जुड़े, सहकारिता मॉडल पर सीएम ने जताया भरोसा
झारखंड के पांच छात्रों का कमाल: अब रोबोट करेगा शिवगंगा तालाब की सफाई, श्रावणी मेले में दिखेगी नई तकनीक