पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई

जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई

पूजा के घी के नाम पर मिलावट का खेल बेनकाब : 3127 किलो घी जैसी खुशबू वाला वनस्पति जब्त, फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई

शुद्ध आहार मिलावट पर वार अभियान के अंतर्गत आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार, सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में देर रात सरना डूंगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मिलावटी घी निर्माण इकाई मैसर्स अष्ट विनायक फूड प्रोडक्ट पर बड़ी कार्रवाई की गई।

जयपुर। शुद्ध आहार – मिलावट पर वार” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण, राजस्थान डॉ. टी. शुभमंगला के निर्देशानुसार, सीएमएचओ डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में सोमवार देर रात सरना डूंगर इंडस्ट्रियल एरिया स्थित मिलावटी घी निर्माण इकाई मैसर्स अष्ट विनायक फूड प्रोडक्ट पर बड़ी कार्रवाई की गई। अतिरिक्त आयुक्त भगवत सिंह एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जयपुर प्रथम डॉ. रवि शेखावत के नेतृत्व में गठित केंद्रीय दल एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी जयपुर प्रथम की टीम द्वारा की गई इस कार्रवाई में मौके पर पाया गया कि स्कूटर ब्रांड की वनस्पति एवं रिफाइंड ऑयल को गर्म कर उसमें घी का फ्लेवर मिलाकर, कार्यवाही से बचने के उद्देश्य से वनस्पति के नाम पर ही “देव कृष्णा” एवं प्लेन टिन में सस्ता व मिलावटी घी की खुशबू वाला वनस्पतिआम जनता को बेचा जा रहा था।

मौके से वनस्पति, बटर फ्लेवर मिला मिलावटी वनस्पति एवं पैक्ड “देव कृष्णा” ब्रांड के 1-1 नमूने खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम (FSS Act) के तहत लेकर जांच के लिए भेजे गए। साथ ही कुल 3127 किलोग्राम मिलावटी घी की खुशबू वाला वनस्पति को सीज़ किया गया। फर्म मालिक रामलाल जाट द्वारा बताया गया कि उक्त  घी का उपयोग मुख्यतया ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू उपयोग एवं पूजा-पाठ के लिए किया जा रहा था। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के पश्चात नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जाएगी। खाद्य सुरक्षा विभाग ने आमजन से अपील की है कि संदिग्ध, सस्ता अथवा बिना मानक वाला खाद्य पदार्थ खरीदने से बचें तथा किसी भी प्रकार की मिलावट की सूचना विभाग को दें।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान पीएम मोदी ने पेश किए विकसित भारत 2047 के लिए 9 संकल्प : जनता को संभालनी होगी कमान, सामूहिक भागीदारी एवं जीवनशैली में बदलाव के लिए राष्ट्रव्यापी प्रतिनिधित्व का आह्वान
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मांड्या में 'विकसित भारत' के लिए नौ संकल्पों का मंत्र दिया। उन्होंने जल संरक्षण, 'एक पेड़...
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड : दसवीं की पहली बोर्ड परीक्षा का परिणाम जारी, पहली बार अप्रैल में हुआ परिणाम जारी
PhysicsWallah को आयकर विवाद में आंशिक राहत, टैक्स डिमांड घटाकर 263.34 करोड़ रुपये से 192.7 करोड़ रुपये हुई
पश्चिम एशिया संकट खत्म करने के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ा समर्थन : 18 देशों ने की तत्काल युद्धविराम की अपील, लेबनान को कूटनीतिक वार्ताओं का हिस्सा बनाना अनिवार्य 
सूर्यनगरी में गर्मी के तेवर तेज : एसी-कूलर से बढ़ा लोड, शहर में बिजली की मांग तेजी से बढ़ी
महिला आरक्षण पर केंद्र सरकार की नीयत पर कांग्रेस ने उठाया सवाल : जातिगत जनगणना से बचने का लगाया आरोप, 16 अप्रैल से शुरू होगा संसद का विशेष सत्र
पीएम मोदी ने दी कर्नाटक को बड़ी सौगात : आदिचुनचनगिरि में नए तीर्थस्थल का किया उद्घाटन, दिवंगत संत श्री बालगंगाधरनाथ स्वामीजी को है समर्पित