गहलोत ने गिनाई कांग्रेस सरकार की उपलब्धि, भाजपा पर लगाया पौधारोपण घोटाले का आरोप

देश में कुल 1,446 वर्ग किमी हरित क्षेत्र बढ़ा

गहलोत ने गिनाई कांग्रेस सरकार की उपलब्धि, भाजपा पर लगाया पौधारोपण घोटाले का आरोप
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ISFR 2023 रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार के दौरान राजस्थान का वन एवं वृक्ष आवरण 394.46 वर्ग किमी बढ़कर 27,389 वर्ग किमी हो गया, जिससे राज्य देश में चौथे स्थान पर पहुंचा। उन्होंने इस उपलब्धि का श्रेय जनभागीदारी और सरकारी योजनाओं को दिया तथा भाजपा सरकार पर पौधारोपण घोटाले का आरोप लगाकर जांच की मांग की।

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार द्वारा लोकसभा में पेश आंकड़ों का हवाला देते हुए कांग्रेस सरकार की बड़ी उपलब्धि पर जोर दिया। पर्यावरण मंत्रालय की भारत वन स्थिति रिपोर्ट (ISFR) 2023 के अनुसार, राजस्थान का वन एवं वृक्ष आवरण 26,995 वर्ग किमी से बढ़कर 27,389 वर्ग किमी हो गया। इस दौरान 394.46 वर्ग किमी की वृद्धि दर्ज की गई, जिससे राजस्थान पूरे देश में चौथे स्थान पर पहुंच गया। गहलोत ने कहा कि दो-तिहाई भाग थार मरुस्थल वाले राजस्थान में यह हरियाली का विस्तार ऐतिहासिक है।

देश में कुल 1,446 वर्ग किमी हरित क्षेत्र बढ़ा, जिसमें राजस्थान का योगदान 27 प्रतिशत से अधिक रहा। वहीं भाजपा शासित मध्य प्रदेश में सबसे बड़ी गिरावट (612 वर्ग किमी) हुई। पड़ोसी राज्य गुजरात, हरियाणा और पंजाब भी राजस्थान से पीछे रहे। उन्होंने घर-घर औषधि योजना, मनरेगा के पौधारोपण, वन विभाग के बजट और जन भागीदारी को इस सफलता का श्रेय दिया। साथ ही वर्तमान भाजपा सरकार पर 2025-26 में पौधारोपण घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की।

Post Comment

Comment List

Latest News

ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड-2026, 20 देशों की सुंदरियों ने दिखाया संस्कृति और पर्यावरण प्रेम ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली बनीं मिस ओशियन वर्ल्ड-2026, 20 देशों की सुंदरियों ने दिखाया संस्कृति और पर्यावरण प्रेम
मिस ओशियन वर्ल्ड-2026 प्रतियोगिता में ब्रिटेन की मॉली मैरी बकली विजेता। इंडोनेशिया की बेनिंग फज्रियानी प्रथम और भारत की हीना...
शिक्षा बचाओ, देश बचाओ कार्यक्रम में हंगामा : एबीवीपी और भाजयुमो कार्यकर्ताओं से विवाद, सीजेपी कार्यकर्ता को मारा थप्पड़
सीएचसी हतूण्डी में रक्तदान शिविर, 73 यूनिट रक्त संग्रहित; गर्भवती महिलाओं और मरीजों को मिलेगा लाभ
पांच करोड़ रिश्वत के आरोपों पर भाजपा का आप सरकार पर हमला, परमजीत कैथ बोले- सच्चाई जानना चाहती है जनता 
NDA में ऑल इंडिया तीसरी रैंक से NHAI में उप प्रबंधक तक, प्रदीप चारण ने सफलता की नई मिसाल कायम की
तेजस्वी यादव ने जेल में 19 वर्षीय रोशन यादव की मौत पर उठाए सवाल, NHRC से स्वतंत्र जांच और न्याय की मांग की
बांध में आपत्तिजनक स्थिति में नहाने का वीडियो वायरल: अलवर के प्रधानाचार्य पर शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, विभागीय जांच के आदेश