ऑपरेशन सिंदूर की झलक : भवानी निकेतन कॉलेज में सैन्य प्रदर्शनी देखने उमड़ी छात्रों की भीड़, युवाओं में सेना के प्रति उत्साह और गर्व का माहौल

भव्य सैन्य प्रदर्शनी 12 जनवरी तक आमजन के लिए खुली

ऑपरेशन सिंदूर की झलक : भवानी निकेतन कॉलेज में सैन्य प्रदर्शनी देखने उमड़ी छात्रों की भीड़, युवाओं में सेना के प्रति उत्साह और गर्व का माहौल

भारतीय सेना की ओर से सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी में छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विद्यार्थियों को परिसर में प्रवेश दिया गया। सेना के जवानों ने प्रदर्शनी में मौजूद अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य वाहनों की विस्तृत जानकारी दी।

जयपुर। भारतीय सेना की ओर से सीकर रोड स्थित भवानी निकेतन कॉलेज परिसर में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी में शुक्रवार को छात्रों की भारी भीड़ देखने को मिली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच विद्यार्थियों को परिसर में प्रवेश दिया गया। सेना के जवानों ने प्रदर्शनी में मौजूद अत्याधुनिक हथियारों और सैन्य वाहनों की विस्तृत जानकारी दी। ये सभी हथियार और वाहन हालिया ऑपरेशन सिंदूर के दौरान उपयोग में लाए गए थे। प्रदर्शनी में छात्र और आमजन हथियारों को नजदीक से देखने के साथ-साथ उनके साथ सेल्फी लेते नजर आए।

गुरुवार को सेना के जवानों ने अपने साहस और कौशल का प्रदर्शन करते हुए हैरतअंगेज करतब भी दिखाए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। इस दौरान परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और युवाओं में सेना के प्रति उत्साह और गर्व का माहौल दिखाई दिया। सेना अधिकारियों के अनुसार, इस प्रदर्शनी का उद्देश्य युवाओं को भारतीय सेना की ताकत, तकनीक और अनुशासन से परिचित कराना है। यह भव्य सैन्य प्रदर्शनी 12 जनवरी तक आमजन के लिए खुली रहेगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम जयराम ठाकुर का आरोप, राजस्व घाटा अनुदान को लेकर सुखू सरकार कर रही ओछी राजनीति
पूर्व सीएम जय राम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर अर्थव्यवस्था के कुप्रबंधन और राजस्व घाटा अनुदान पर गुमराह करने का...
कांग्रेस का पैगाम- ए- मोहब्बत सद्भावना कार्यक्रम 16 को: राज्य सरकार अल्पसंख्यकों को निशाना बनाने के लिए धर्मांतरण विरोधी कानून लेकर आई
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत: 9 फरवरी से था गायब, पुलिस जांच शुरू
महाशिवरात्रि का पर्व आज: श्रद्धा, उत्साह, आस्था के साथ मनाया जाएगा, काशीनाथ की भक्ति में लीन रहेगी छोटीकाशी
क्या हुआ: ट्रेलर कार में टक्कर, कार चालक को आई नींद की झपकी और छिन गई पांच लोगों की जिंदगी
केंद्र सरकार ने दी 10,000 करोड़ रूपए के स्टार्टअप इंडिया फंड 2.0 को मंजूरी, उद्यम पूंजी की सुविधा बढ़ेगी
यात्रियों की सुविधा के लिए रेलसेवाओं का दौसा व बांदीकुई स्टेशनों पर ठहराव, जानें