जयपुर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी धड़ाम, चांदी 1500 और सोना 800 रुपए टूटा
जेवराती सोना भी हुआ सस्ता
अंतरराष्ट्रीय बाजार में नरमी के प्रभाव से जयपुर सर्राफा बाजार में सोना और चांदी की कीमतों में रिकॉर्ड गिरावट दर्ज की गई। मंगलवार को चांदी 1500 रुपये घटकर 2,14,500 रुपये प्रति किलो पर आ गई, वहीं शुद्ध सोना 800 रुपये टूटकर 1,49,200 रुपये प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ।
जयपुर। इंटरनेशनल मार्केट की नरमी के असर से जयपुर सर्राफा बाजार में दोनों कीमती धातुओं में रिकॉर्ड गिरावट आई। मंगलवार को चांदी 1500 रुपए कम होकर 2,14,500 रुपए प्रति किलो रही। शुद्ध सोना 800 रुपए टूटकर 1,49,200 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। जेवराती सोना 700 रुपए फिसलकर 1,37,000 रुपए प्रति दस ग्राम रहा। बाजार सूत्रों के अनुसार हाजिर बाजार में खरीदारी की रफ्तार सामान्य रूप से चल रही है।
जयपुर सर्राफा बाजार में अनुमानित भाव
चांदी 2,14,500
शुद्ध सोना 1,49,200
जेवराती सोना 1,37,000
18कैरेट 1,16,400
14कैरेट 92,500
Related Posts
Post Comment
Latest News
20 Oct 2026 18:06:37
सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा में गहराते जल संकट, घग्गर नदी में बढ़ते प्रदूषण, भूजल के अत्यधिक दोहन और...

Comment List