जनता के मुद्दे पर सदन में जबाव दे सरकार, हम जनता के सवाल पूछेंगे : जूली

खून पसीने की कमाई से विधानसभा सरकार चलती है

एसआई भर्ती पर कहा कि सब जगह पेपर लीक हो रहे जहां इनकी सरकार है, जबकि हमारी सरकार ने खुद इस मुद्दे को उठाया।

जयपुर। नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीसीसी में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि राजस्थान के खून पसीने की कमाई से विधानसभा सरकार चलती है। हम सदन में हंगामा नहीं करना चाहते। हमारे सवालों का जवाब सरकार दे दे सरकार भागे नहीं। जूली ने कहा कि हम सदन का काम रुकवाना नहीं चाहतें। हम सदन में जनता के सवाल पूछेंगे सरकार जवाब दे। एसआई भर्ती परीक्षा को लेकर टीकाराम जूली ने कहा आरोपियों को जमानत मिल रही है पुलिस किस तरह काम कर रही है। सरकार के मंत्रियों के अलग अलग बयान आते है। विधायकों का काम अच्छा है। हमारे विधायक ने इस सरकार की बोलती बंद कर दी है।

हमारे समय की योजनाओं को इस सरकार ने बंद किया। महात्मा गांधी स्कूल में स्वेटर जब सर्दी निकल जाएगी तब यह बांटेंगे। विधानसभा का कोई भी वक्त जाया नहीं करेंगे अबकी बार जो विपक्ष आया वो सदन को चलाना जानता है। बस हम जो प्रश्न उठाए सरकार उसका जवाब दे दे यह जनता के सवाल है। एमओयू बीजेपी या सरकार का विषय नहीं है। यह जनता का विषय है तो सरकार जवाब दे। एसआई भर्ती पर कहा कि सब जगह पेपर लीक हो रहे जहां इनकी सरकार है,जबकि हमारी सरकार ने खुद इस मुद्दे को उठाया।

Post Comment

Comment List

Latest News

100 दिन में बदलेगी जयपुर की सूरत, 500 लोकेशन पर चलेगा सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान 100 दिन में बदलेगी जयपुर की सूरत, 500 लोकेशन पर चलेगा सफाई और सौंदर्यीकरण अभियान
गुलाबी नगरी को स्वच्छ, सुंदर और सुव्यवस्थित बनाने के लिए नगर निगम ने 100 दिवसीय विशेष कार्य योजना तैयार की।...
भाजपा का कांग्रेस पर पलटवार, शिवराज सिंह ने कहा- कांग्रेस की हार के लिए नेतृत्व और वैचारिक शून्यता जिम्मेदार और कोई नहीं..
दीपावली पर 3 किलोमीटर तक जगमगाएगी एमआई रोड, 6 भव्य स्वागत द्वार बनेंगे
अतर सिंह भड़ाना की हत्या पर कांग्रेस नेताओं ने भाजपा सरकार को कानून व्यवस्था मुद्दे पर घेरा, पढ़े पूरी खबर 
शिक्षा विभाग के मंच का राजनीतिक प्रचार के लिए इस्तेमाल करना बंद करें, राजनीतिक पोस्टर शेयर करने पर उठाए सवाल: ढिल्लों
दिल्ली में SIR के तहत 20 लाख मामलों का निपटारा, निर्वाचन विभाग बोला- पात्र मतदाता नहीं होंगे बाहर
पाकिस्तान में सियासी भूचाल: इमरान खान के गढ़ खैबर पख्तूनख्वा में आपातकाल, 270 से ज्यादा पीटीआई नेता हिरासत में