जल संकट और सूखे के हालात पर सरकारें करे पर्यावरण संरक्षण का काम : गहलोत

आगामी चुनावों में जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ने का संकल्प

जल संकट और सूखे के हालात पर सरकारें करे पर्यावरण संरक्षण का काम : गहलोत
गहलोत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अपने जयपुर स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से लेकर राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर अपने विचार रखे।

जयपुर। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर शुक्रवार को अपने जयपुर स्थित आवास पर मीडिया से बातचीत की। इस दौरान उन्होंने पर्यावरण संरक्षण से लेकर राजस्थान की वर्तमान राजनीतिक स्थिति पर अपने विचार रखे। गहलोत ने कहा कि विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक दिन का उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति संरक्षण की निरंतर प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि आज भारत सेवा संस्थान के साथियों के साथ आवास पर वृक्षारोपण किया। उन्होंने जलवायु परिवर्तन को गंभीर चुनौती बताते हुए कहा, धरती सुरक्षित रहेगी तभी हमारी आने वाली पीढ़ियां सुरक्षित रहेंगी। राजस्थान में जल संकट और सूखे की स्थिति को देखते हुए हर स्तर पर पेड़ लगाने और जल संरक्षण की मुहिम तेज करनी होगी।

उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार से अपील की कि पर्यावरण से जुड़ी योजनाओं को प्रभावी ढंग से लागू किया जाए। राजनीतिक मुद्दों पर गहलोत ने वर्तमान भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस शासन में शुरू की गई राइट टू हेल्थ जैसी जनकल्याणकारी योजनाएं कमजोर हो रही हैं। उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था को वेंटिलेटर पर होने का आरोप लगाया। साथ ही मौजूदा मुख्यमंत्री को लेकर कहा कि मुझे उन पर सहानुभूति है। वे पांच साल पूरा शासन करें, हमें कोई आपत्ति नहीं। वे हमारी सुविधा के अनुसार हैं। गहलोत ने 2020 के राजस्थान राजनीतिक संकट का जिक्र करते हुए भाजपा पर साजिश रचने का आरोप लगाया। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से एकजुट रहने की अपील की और आगामी चुनावों में जनता के मुद्दों पर लड़ाई लड़ने का संकल्प जताया।

Post Comment

Comment List

Latest News

केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप केसी वेणुगोपाल ने मोदी को लिखा पत्र : एफसीआरए नियमों और संशोधन वापस लेने की मांग, नागरिक समाज संगठनों की स्वायत्तता को कमजोर करने का लगाया आरोप
कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर एफसीआरए नियमों में हालिया संशोधनों को वापस लेने की...
पुलिस ने की एरिया डोमिनेशन की कार्रवाई : 23 साल से फरार स्थायी वारंटी गिरफ्तार, 36 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक एक्शन
निर्जला एकादशी पर गणेश मंदिर में सजी फलों की झांकी, विशेष भोग और दर्शन के लिए उमड़ी भक्तों की भीड़
महिला आरक्षण को जानबूझकर टाल रही केन्द्र सरकार : परिसीमन से जोड़कर वास्तविक उद्देश्य से भटका रही सरकार, जयराम ने लगाया टालमटोल करने का आरोप
केन्या में प्रदर्शन के दौरान आगजनी : पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले, सड़कों पर उठी आग की लपटें
रेगिस्तान से हरियाली तक : बदल रही राजस्थान पर्यटन की तस्वीर, जनवरी-मार्च 2026 में अरावली, दक्षिणी राजस्थान और हाड़ौती में पहुंचे 93.85 लाख पर्यटक
राजस्थान पुलिस में तकनीकी संवर्ग का हुआ पुनर्गठन, 403 उच्च पदों की वृद्धि