दौसा एक्सप्रेसवे हादसे पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना

परिजनों को अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना

दौसा एक्सप्रेसवे हादसे पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया गहरा शोक, घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना
दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त। दोनों ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त।

जयपुर। दौसा जिले में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे पर राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। दोनों ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने अपने शोक संदेश में कहा कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए भीषण सड़क हादसे से उन्हें गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही हादसे में घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दुर्घटना में जनहानि पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि दौसा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यंत पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह अपार दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। मुख्यमंत्री ने दुर्घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की भी कामना की। उल्लेखनीय है कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हुए इस भीषण हादसे में 6 लोगों की जान चली गई, जबकि अनेक लोग घायल हुए हैं। हादसे के बाद प्रशासन और राहत दल मौके पर पहुंचकर बचाव एवं राहत कार्य में जुट गए।

Post Comment

Comment List

Latest News

30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित 30 अगस्त को होगी आरपीएससी सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 : जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कीं, नियंत्रण कक्ष स्थापित
आरपीएससी की सांख्यिकी अधिकारी परीक्षा-2025 के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज की। परीक्षा 30 अगस्त को सुबह...
कैग की रिपोर्ट के बाद रेलवे अलर्ट! 512 स्टेशनों पर पानी की गुणवत्ता पर सवाल उठने के बाद टंकियों और फिल्टर की होगी जांच
राजस्थान सरकार का बड़ा फैसला: सरकारी स्कूलों के लिए 12,500 करोड़ का रोडमैप तैयार, हजारों नए भवन और कक्षाएं बनेंगी
पोकर गेम की आड़ में चल रहा जुआघर पकड़ा : 7 गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
आदिवासी बच्चों की मौतों पर कांग्रेस ने सरकार को घेरा: बालाघाट में 22 बच्चों की मौत का दावा, विशेष जांच और सेफ्टी ऑडिट की मांग
पटना एयरपोर्ट पर लैंडिंग से पहले एयर इंडिया विमान से टकराया पक्षी, 164 यात्रियों की बाल-बाल बची जान
जयपुर के कई इलाकों में बारिश, सड़कों पर भरा पानी