दिल्ली अग्निकांड पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि

ऐसी घटनाएं समाज के लिए बड़ी क्षति

दिल्ली अग्निकांड पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, मृतकों को दी श्रद्धांजलि
दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हुई दुखद दुर्घटना पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया। राज्यपाल बागडे ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की।

जयपुर। दिल्ली के मालवीय नगर स्थित एक रेस्टोरेंट में आग लगने से हुई दुखद दुर्घटना पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राज्यपाल बागडे ने हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राज्यपाल ने कहा कि यह हादसा अत्यंत पीड़ादायक है और पूरे देश को दुखी करने वाला है। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी दुर्घटना पर गहरा दुःख जताते हुए कहा कि मालवीय नगर स्थित रेस्टोरेंट में आग लगने से हुई जनहानि का समाचार अत्यंत दुखद है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि इस कठिन घड़ी में राजस्थान सरकार और प्रदेश की जनता उनकी पीड़ा में सहभागी है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ देने की प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज के लिए बड़ी क्षति होती हैं और सभी को सुरक्षा मानकों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है।

Post Comment

Comment List

Latest News

निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें निकाय-पंचायत चुनाव में टिकट को लेकर गहलोत का बड़ा बयान, बोले- मेरी सिफारिश भी मत मानना, जमीनी हकीकत देखें
राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने स्थानीय चुनावों में वास्तविक कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने पर जोर दिया है। उन्होंने...
आवाज दबा रही सरकार! खड़गे का आरोप- एक लाख इंस्टाग्राम और 15 हजार यूट्यूब चैनल को ब्लॉक करने का आदेश
केंद्रीय कैबिनेट बहुत कमजोर, राउत बोले- फडणवीस को दिल्ली बुला रहा केंद्र
जयपुर में जुटेंगे ब्रिक्स देशों के पर्यटन मंत्री : 19 से 22 अगस्त तक चलेगा महामंथन, पर्यटन को वैश्विक मंच पर नई पहचान दिलाने की तैयारी
जयपुर में कल टेक्सटाइल उद्योग पर राज्य स्तरीय कार्यशाला, अपशिष्ट जल के पुनः उपयोग पर होगा मंथन
जयपुर में मिस ओशन वर्ल्ड और मिस फ्यूजन इंडिया के गाउन राउंड का भव्य आयोजन, बीस देशों की सुंदरियां ले रहीं हिस्सा
हाई रिस्क गर्भवतियों की हुई सघन जांच, एनीमिया पीड़ितों को लगाए एफसीएम इंजेक्शन