नाना पाटेकर के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, सीएम ने कहा-कला जगत ही नहीं, राष्ट्र ने खोया एक अनमोल रत्न 

1999 कारगिल युद्ध में प्रादेशिक सेना के मानद कैप्टन के तौर पर दी थी सेवा

नाना पाटेकर के निधन पर राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने जताया शोक, सीएम ने कहा-कला जगत ही नहीं, राष्ट्र ने खोया एक अनमोल रत्न 
राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रसिद्ध अभिनेता नाना पाटेकर के निधन पर गहरा शोक जताया। उन्होंने नाना पाटेकर को बहुमुखी अभिनेता, प्रखर देशभक्त और मानद कैप्टन बताते हुए कहा कि उनका जाना भारतीय कला जगत और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है।

जयपुर। भारतीय फिल्म अभिनेता, लेखक और निर्देशक नाना पाटेकर के निधन पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि हिंदी एवं मराठी सिनेमा के महान अभिनेता और पद्म श्री से सम्मानित नाना पाटेकर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नाना पाटेकर कर्मठ अभिनेता होने के साथ अप्रतिम राष्ट्रभक्त भी थे। वर्ष 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान उन्होंने भारतीय प्रादेशिक सेना में मानद कैप्टन के रूप में सेवा दी थी। उनका निधन भारतीय कला जगत और राष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है। 

मुख्यमंत्री ने उनके सशक्त अभिनय, प्रखर व्यक्तित्व और सामाजिक कार्यों के प्रति समर्पण को याद किया। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने कहा कि नाना पाटेकर केवल अभिनेता ही नहीं, बल्कि समाज को जागरूक करने और राष्ट्र प्रेम की भावना जगाने वाले महत्वपूर्ण व्यक्तित्व थे। अभिनेता, लेखक और निर्देशक के रूप में उनका निधन हिंदी और मराठी फिल्म जगत की अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति तथा शोकाकुल परिजनों और प्रशंसकों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की।

Post Comment

Comment List

Latest News

भाजपा का आप पर हमला: सीबीआई जांच शुरू होते ही केजरीवाल को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा, ढिल्लों ने कहा- सीएम कार्यालय ही भ्रष्टाचार का गढ़ भाजपा का आप पर हमला: सीबीआई जांच शुरू होते ही केजरीवाल को संघीय ढांचा खतरे में नजर आने लगा, ढिल्लों ने कहा- सीएम कार्यालय ही भ्रष्टाचार का गढ़
पंजाब भाजपा अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने आम आदमी पार्टी पर भ्रष्टाचार की जांच से बचने के लिए संघीय ढांचे...
देवास परियोजना के कार्यों में अभूतपूर्व तेजी, बांध एवं टनल का निर्माण कार्य प्रगतिरत
आम आदमी पार्टी राजस्थान ने पंचायत राज चुनाव 2026 के लिए 60 प्रत्याशियों की पहली सूची जारी की, विश्वेन्द्र सिंह ने कहा-जनसरोकार के मुद्दों के साथ लड़ेगी चुनाव
जमवारामगढ़, रायसर और अजबगढ़ के स्कूलों में हुईं प्रश्नोत्तरी, चित्रकला व निबंध प्रतियोगिताएं
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के लिए 10 दिन पहले आवेदन की शर्त  बेतुकी : विरोध के लिए लोगों को नहीं कर सकते बाध्य, गौतम ने कहा- संविधान नागरिकों को देता है अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता
रूस के मिसाइल हमलों से यूक्रेन में भीषण तबाही: 5 बच्चों समेत 36 लोगों की मौत, रिहायशी इलाकों को बनाया निशाना
वायदा बाजार में नरमी का असर : चांदी और सोना के गिरे भाव, जानें क्या है कीमत