एमडीएसयू अजमेर की नई विद्यार्थी केंद्रित वेबसाइट का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया लोकार्पण

विदेशों के विद्यार्थी भी यहां अध्ययन के लिए आकर्षित

एमडीएसयू अजमेर की नई विद्यार्थी केंद्रित वेबसाइट का शुभारंभ, राज्यपाल ने किया लोकार्पण
राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने लोकभवन में महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित नई वेबसाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने बटन दबाकर वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और आधुनिक पहल बताया।

जयपुर। राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने बुधवार को लोकभवन में महर्षि दयानंद सरस्वती यूनिवर्सिटी की भारतीय ज्ञान परम्परा पर आधारित नई वेबसाइट का लोकार्पण किया। उन्होंने बटन दबाकर वेबसाइट का शुभारंभ करते हुए इसे विद्यार्थियों के लिए उपयोगी और आधुनिक पहल बताया। राज्यपाल ने कहा कि नई वेबसाइट के माध्यम से विद्यार्थियों और आमजन को विश्वविद्यालय से जुड़ी प्रवेश प्रक्रिया, पाठ्यक्रम और अन्य शैक्षणिक जानकारियां ऑनलाइन सरलता से उपलब्ध हो सकेंगी। उन्होंने विश्वविद्यालयों में शिक्षण और तकनीक के समन्वय पर बल देते हुए कहा कि नवाचार इस प्रकार हों कि देश ही नहीं, बल्कि विदेशों के विद्यार्थी भी यहां अध्ययन के लिए आकर्षित हों।

इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलगुरु Suresh Agrawal ने बताया कि विश्वविद्यालय को जीरो कार्बन कैम्पस के रूप में विकसित किया गया है। साथ ही भारतीय ज्ञान परम्परा और वैदिक वांग्मय को आधुनिक संदर्भों में आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कार्य किए जा रहे हैं। नई वेबसाइट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि विश्वविद्यालय से संबंधित सभी प्रक्रियाएं और जानकारियां एक ही मंच पर आसानी से उपलब्ध हो सकें। कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. पृथ्वी सहित अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहे।

Post Comment

Comment List

Latest News

क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय क्या विपक्ष को फिर एकजुट करेंगी ममता? राहुल से मुलाकात के बाद तेज हुई अटकलें ; बढ़ी सियासी हलचल, 6 जून को होगी भविष्य की रणनीति तय
पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु चुनाव में हार के बाद विपक्षी खेमे को एकजुट करने के लिए 6 जून को 'INDIA'...
पूर्व कुलपति डॉ. देव स्वरूप से जुड़े विवादों ने बढ़ाई चर्चा, राजस्थान यूनिवर्सिटी में हलचल
संयुक्त राष्ट्र की खौफनाक रिपोर्ट: 2025 में युद्ध क्षेत्रों में यौन हिंसा के मामले दोगुने से अधिक बढ़े, 10,000 मामले दर्ज
शुभेन्दु सरकार का बड़ा फैसला: सर्वाइकल कैंसर से लड़ने के लिए मुफ्त टीकाकरण अभियान की शुरूआत, 14 वर्षीय लड़कियों को होगा लाभ
अमृत भारत योजना से बदली सूरतगढ़ स्टेशन की तस्वीर, व्यापार और आवागमन को मिला नया बल
सीयूईटी-यूजी 2026 में तकनीकी गड़बड़ी पर 'आप' हमलावर, सौरभ भारद्वाज और आतिशी ने उठाए परीक्षा सुरक्षा पर सवाल
प्रवक्ताओं एवं मीडिया पैनलिस्टों की नियुक्ति छह माह की परिवीक्षा अवधि पर, प्रदर्शन के आधार पर होगा अंतिम चयन : कांग्रेस