गोविन्द डोटासरा ने भाजपा सरकार पर हमला बोला, कहा- भाजपा सरकार में अब धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं
भाजपा सरकार मंदिरों पर बुलडोजर चला रही
अलवर में एक मंदिर पर बुलडोजर चलाने के मामले में पीसीसी चीफ है। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा सरकार में अब प्रदेश के धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं है
जयपुर। अलवर में एक मंदिर पर बुलडोजर चलाने के मामले में पीसीसी चीफ है। डोटासरा ने कहा है कि भाजपा सरकार में अब प्रदेश के धार्मिक स्थल भी सुरक्षित नहीं है। हर मोर्चे पर फेल भाजपा सरकार मंदिरों पर बुलडोजर चला रही है, जनता की धार्मिक भावनाओं पर हमला कर रही है।
भाजपा सरकार द्वारा अलवर के देव डूंगरी उमरैण में भगवान श्री देवनारायण जी के प्राचीन मंदिर को बुलडोजर चलाकर ढहा देना सिर्फ निंदनीय नहीं, बल्कि करोड़ों श्रद्धालुओं की भावनाओं पर सीधा प्रहार है। भाजपा सरकार में न तो धार्मिक स्थलों की गरिमा सुरक्षित है और न ही लोगों की आस्था का सम्मान किया जा रहा है। यह हमला सिर्फ एक मंदिर पर नहीं, बल्कि हमारी आस्था, भावनाओं, संस्कृति और परंपराओं पर किया गया है।

Comment List