कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अकारण हिरासत में लेना लोकतंत्र की हत्या, गहलोत ने कहा- पुलिस को अविलंब सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा करना चाहिए
पुलिस को अविलंब सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा करना चाहिए
अनूपगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है
जयपुर। अनूपगढ़ में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लेने के मामले में पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भाजपा सरकार पर हमला बोला है।
गहलोत ने कहा है कि भाजपा नेताओं के प्रदेश में दौरों के समय कांग्रेस कार्यकर्ताओं को अकारण हिरासत में लेना आजकल पुलिस का नया चलन बन गया है। यह लोकतंत्र की हत्या है।
आज केन्द्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल के अनूपगढ़ दौरे से पहले अनूपगढ़ जिला बहाल करने की मांग कर रहे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। भाजपा सरकार के दबाव में ऐसे अलोकतांत्रिक कृत्य करना उचित नहीं है। पुलिस को अविलंब सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रिहा करना चाहिए।
Related Posts
Post Comment
Latest News
14 Dec 2025 19:00:23
राज्यों में पराली जलाने की कोई घटना सामने नहीं आई है। उन्होंने कहा कि प्रदूषण का स्तर ऊंचा बना हुआ...

Comment List