स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की बड़ी अपील, 5 साल तक के हर बच्चे को जरूर पिलाएं पोलियो की दो बूंद

पल्स पोलियो अभियान

स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर की बड़ी अपील, 5 साल तक के हर बच्चे को जरूर पिलाएं पोलियो की दो बूंद
चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने नागौर के खींवसर से पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया। नागौर जिले में 2,38,941 बच्चों को दवा पिलाने का लक्ष्य है। जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने ताऊसर में शुरुआत की। बूथ दिवस के बाद छूटे बच्चों के लिए घर-घर दवा पिलाई जाएगी।

नागौर। राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने कहा है कि "पोलियो मुक्त भारत हमारी बड़ी उपलब्धि है, लेकिन इसे बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। खींवसर रविवार को अभियान की शुरुआत नागौर जिले के खींवसर के पुराना पंचायत भवन से बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाकर की। इस अवसर पर विधायक रेवंत राम डांगा, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जुगल किशोर सैनी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद थे।

खींवसर ने अभिभावकों से पांच वर्ष तक के प्रत्येक बच्चे को पोलियो रोधी दवा की दो बूंद अवश्य पिलाने की अपील करते हुए कहा कि जनसहयोग से ही अभियान शत-प्रतिशत सफल होगा। वहीं इस अभियान का जिला स्तरीय शुभारंभ राजकीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर, ताऊसर में जिला कलेक्टर देवेंद्र कुमार ने वर्ष तक के बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाकर किया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक पात्र बच्चे तक पोलियो की दवा पहुंचाना प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा अभिभावक अपने बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाकर इस अभियान को सफल बनाने में सहयोग करें।

डॉ. सैनी ने बताया कि जिले में पांच वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 38 हजार 941 बच्चों को पोलियो रोधी खुराक पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए जिले में 1,629 पोलियो बूथ, 69 ट्रांजिट टीम, 158 मोबाइल टीम, 7,883 टीकाकर्मी तथा 256 सुपरवाइजर लगाए गए हैं। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. महेश वर्मा ने बताया कि अभियान के लिए करीब 3.50 लाख वैक्सीन डोज, 17,500 वायल एवं 111 वाहन उपलब्ध कराए गए हैं। बूथ दिवस के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर छूटे हुए बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलायेगी ताकि जिले का कोई भी बच्चा इस जीवनरक्षक खुराक से वंचित न रहे।

Related Posts

Post Comment

Comment List

Latest News

नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत नगरीय निकाय चुनाव : निर्दलीय बने किंगमेकर, 37 निकायों में पूर्ण बहुमत
राजस्थान के 309 नगरीय निकाय चुनाव परिणामों में निर्दलीयों ने भाजपा-कांग्रेस की गणित बिगाड़ी। निर्दलीयों को करीब 27% वोट मिले...
कोटा नगर निगम पुनर्मतदान : दोपहर 3:00 बजे तक 62.57% मतदान दर्ज, वार्ड 87 और 44 में भारी हंगामा
गृह मंत्रालय का बड़ा फैसला: यूएपीए के तहत शहजाद भट्टी नेटवर्क आतंकी संगठन घोषित, हथियार और ड्रग्स तस्करी का आरोप
स्टोरीज, जर्नी, स्माइल्स थीम पर होगा आरडीटीएम का छठा संस्करण, 19 सितंबर को पब्लिक के लिए खुली रहेगी एग्जीबिशन
सीएम फडणवीस ने भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन को बताया नई पीढ़ी का प्रतिनिधि, संगठन में बदलाव का प्रतीक
नगर निगम उदयपुर के भूखण्ड घोटाले में अभियुक्त भंवर सिंह राव गिरफ्तार, कूटरचित दस्तावेजों के जरिए भूखण्ड की लीजडीड जारी करवाकर बेचने का आरोप
Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली