प्रदेश में आग उगलती गर्मी, बाड़मेर में पारा 44 डिग्री पार

15 से ज्यादा जिलों में पारा 42 डिग्री से ज्यादा हुआ दर्ज

प्रदेश में आग उगलती गर्मी, बाड़मेर में पारा 44 डिग्री पार

3-4 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की भी संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री भी दर्ज हो सकता है

जयपुर। प्रदेश में आग उगलती गर्मी का असर लगातार बना हुआ है। अधिकांश जिलों में पारा 40 डिग्री के पार दर्ज किया जा रहा है। वहीं शुक्रवार को 15 से ज्यादा जिलों में दिन का तापमान 42 डिग्री से ज्यादा दर्ज किया है। वहीं बाड़मेर में सबसे ज्यादा 44.1 डिग्री अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं जैसलमेर, जोधपुर, पिलानी सहित कुछ जिलों में दिन का तापमान 43 डिग्री या उससे ज्यादा दर्ज किया। राजधानी जयपुर में भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री के करीब पहुंच गया। यहां दिन का तापमान 41.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 28.5 डिग्री सेल्सियस रहा। जयपुर में भी गर्मी से लोगों का हाल बेहाल है। मौसम विभाग केन्द्र जयपुर से मिली जानकारी के अनुसार राज्य के कुछ भागों में आगामी दिनों में अधिकतम तापमान में और बढ़ोतरी होने की संभावना है। साथ ही 3-4 दिन पश्चिमी व उत्तर-पूर्वी भागों में कहीं-कहीं हीटवेव दर्ज होने की भी संभावना है। इस दौरान राज्य के उत्तर पश्चिमी भागों में कहीं-कहीं अधिकतम तापमान 44 से 45 डिग्री भी दर्ज हो सकता है। साथ ही एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शनिवार को पश्चिमी राजस्थान के सीमावर्ती क्षेत्रों और 26 से 28 अप्रैल को पश्चिमी व उत्तरी भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं धूलभरी आंधी व हल्की बूंदाबांदी या हल्की बारिश हो सकती है। इसका असर जयपुर, भरतपुर, जोधपुर और अजमेर संभाग के एरिया में देखने को मिल सकता है।

Tags:  

Post Comment

Comment List

Latest News

सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया सचिन पायलट ने साधा भाजपा सरकार पर निशाना, कहा- पेट्रोल डीजल दाम बढ़ाकर जनता को मंहगाई में धकेल दिया
पायलट ने एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। पायलट ने कहा कि चुनाव...
गौरव भाटिया का कांग्रेस पर पलटवार: जल्द दो हिस्सों में बंट जाएगी कांग्रेस, राहुल गांधी को बताया भारतीय राजनीति का 'भस्मासुर'
आसमान में बिगड़ी यात्री की तबीयत, जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट की इमरजेंसी लैंडिंग
पेट्रोल-डीज़ल की क़ीमतों में हुए इज़ाफ़े पर कांग्रेस का हमला: सरकार को बताया 'महंगाई मैन', कहा- पेट्रोल का शतक पूरा
'अफ्रीका दिवस' पर यूएन प्रमुख का संदेश: सतत विकास और समृद्धि के लिए अफ्रीका के साथ मिलकर काम करने की प्रतिबद्धता
'कॉकरोच जनता पार्टी' पर सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर: सीबीआई जांच की मांग; उच्चतम न्यायालय का सुनवाई से इंकार, कहा- इतना भावुकता से न लें
आयुर्वेद वि.वि. द्वारा विश्व थायरॉइड दिवस पर मण्डोर गार्डन में जागरूकता शिविर का हुआ आयोजन