व्यापारियों के साथ हेरिटेज मेयर का संवाद : अस्थाई अतिक्रमण उठाया जाए और सफाई की व्यवस्था अच्छी की जाए
पानी के भराव की समस्या का समाधान करने पर जोर
मेयर कुसुम यादव ने शीघ्र ही सभी कामों को करने का अधिकारियों को आदेश दिया।
जयपुर। चांदपोल बाजार व्यापार मंडल कार्यकारिणी की बैठक हुई। जिसमें हेरिटेज मेयर कुसुम यादव, डीसी दिलीप अंबानी और नगर निगम की पूरी टीम ने भाग लिया। बैठक में चांदपोल बाजार की विभिन्न समस्याओं और सुझावों पर विचार किया गया। सुभाष गोयल अध्यक्ष, घनश्याम भूतड़ा महामंत्री चांदपोल बाजार व्यापार मंडल ने बताया बैठक में मुख्य रूप से बरामदों पर रंग रोगन, नाम लिखना, मरम्मत करना, बिजली के तारों, केबल के तारों अंडरग्राउंड करना बरामदों की लाइटिंग, बाजार से अस्थाई अतिक्रमण उठाया जाए और सफाई की व्यवस्था अच्छी की जाए समस्याओं पर चर्चा की गई।
इसके अलावा, बाजार में वाई-फाई की सुविधा शुरू करने, विशेष कर महिलाओं के लिए सुलभ शौचालयों की व्यवस्था करने और बरसात के समय बाजार में पानी के भराव की समस्या का समाधान करने पर भी जोर दिया गया। नव वर्ष और राजस्थान स्थापना दिवस नवरात्र स्थापना उत्सव मनाने का भी निर्णय लिया गया। मेयर कुसुम यादव ने शीघ्र ही सभी कामों को करने का अधिकारियों को आदेश दिया।
Comment List