हेरिटेज नगर निगम का निरीक्षण : सीवर और नालों की सफाई कार्य में तेजी
महापौर ने अधिकारियों से कहा कि कार्य त्वरित और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए
बारिश के बाद मौसम साफ होते ही नगर निगम हेरिटेज प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है
जयपुर। महापौर कुसुम यादव ने हसनपुरा इलाके का निरीक्षण कर नई सीवर लाइन निर्माण कार्य की गुणवत्ता और गति पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। महापौर ने अधिकारियों से कहा कि कार्य त्वरित और गुणवत्तापूर्ण होना चाहिए।
इधर, निगम आयुक्त डॉ. निधि पटेल के निर्देश पर पिंक स्क्वायर क्षेत्र में जल भराव की समस्या का समाधान किया गया। माधव विलास अस्पताल के पीछे ब्रह्मपुरी नाले पर रैलिंग लगाई जा रही है और मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके साथ ही कई क्षेत्रों में कचरे से बंद पड़ी नालियों की सफाई का कार्य भी किया जा रहा है। निगम का उद्देश्य है कि आगामी बारिश से पहले सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त कर दी जाएं।
Related Posts
Post Comment
Latest News
15 Dec 2025 13:25:54
शहर की आनासागर झील के रामप्रसाद घाट पर सुबह एक युवक ने अपने साथ आई युवती को झील में धक्का...

Comment List