जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव

आशंकाओं ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया

जयपुर सर्राफा बाजार में ऐतिहासिक गिरावट, जानें क्या है भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेज गिरावट का असर शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भी साफ दिखाई दिया। एक ही दिन में चांदी के दाम 10,000 रुपए प्रति किलो और शुद्ध सोने के भाव 2,700 रुपए प्रति दस ग्राम तक लुढ़क गए।

जयपुर। अंतरराष्ट्रीय बाजार में आई तेज गिरावट का असर शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार में भी साफ दिखाई दिया। एक ही दिन में चांदी के दाम 10,000 रुपए प्रति किलो और शुद्ध सोने के भाव 2,700 रुपए प्रति दस ग्राम तक लुढ़क गए। कारोबारियों के अनुसार हाल के समय में यह एक दिन की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक मानी जा रही है। शनिवार को जयपुर सर्राफा बाजार में चांदी घटकर 2,53,000 रुपए प्रति किलो पर आ गई। वहीं शुद्ध सोना 2,700 रुपए की गिरावट के साथ 1,55,000 रुपए प्रति दस ग्राम पर बंद हुआ। जेवराती सोना भी 2,400 रुपए टूटकर 1,43,400 रुपए प्रति दस ग्राम रह गया।

जयपुर सर्राफा बाजार के अनुमानित भाव चांदी : 2,53,000 रुपए प्रति किलो शुद्ध सोना : 1,55,000 रुपए प्रति 10 ग्राम जेवराती सोना : 1,43,400 रुपए प्रति 10 ग्राम 18 कैरेट सोना : 1,21,000 रुपए प्रति 10 ग्राम 14 कैरेट सोना : 96,100 रुपए प्रति 10 ग्राम सर्राफा ट्रेडर्स कमेटी जयपुर के महामंत्री मातादीन सोनी ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में ऊपरी स्तरों से भारी मुनाफावसूली के चलते सोना-चांदी दबाव में आए हैं। इसके अलावा ईरान-अमेरिका के बीच जारी भू-राजनीतिक तनाव के बावजूद निवेशकों का रुख फिलहाल सतर्क बना हुआ है। उन्होंने कहा कि अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा निकट भविष्य में ब्याज दरों में कटौती की संभावना कमजोर पड़ने और दरें लंबे समय तक ऊंचे स्तर पर बने रहने की आशंकाओं ने भी कीमती धातुओं पर दबाव बढ़ाया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन पीरियड लीव डॉक्यूमेंट्री की स्क्रीनिंग: राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश का समर्थन
जयपुर स्थित फोर्टी राजस्थान में सवैतनिक पीरियड अवकाश और महिला स्वास्थ्य जागरूकता पर केंद्रित एक प्रेरणादायक डॉक्यूमेंट्री प्रदर्शित की गई।...
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर महाराष्ट्र में सियासी तूफान: फडणवीस समर्थन में उतरे, पवार का मुख्यमंत्री पर तीखा हमला
पर्यावरण सरंक्षण के लिए वृक्षारोपण अभियान का आग़ाज़, 1 हजार से ज्यादा पौधे लगाने का संकल्प 
आरएएस मुख्य परीक्षा अभ्यर्थियों के लिए बड़ी खबर, 27 जुलाई तक करें आवेदन; उत्तर पुस्तिकाएं ऑनलाइन देखने का मौका
कर्नाटक कांग्रेस में मंत्री बनने की होड़: 20 सीटों पर 60 दावेदार, दिल्ली बैठक में नए मंत्रियों के नामों पर लग सकती है मुहर
यूरोप के जंगलों में भीषण आग : तेज हवाओं से बिगड़े हालात, फ्रांस-स्पेन से 3 लाख से अधिक लोग पलायन को मजबूर 
राजस्थान रोडवेज को मिली 144 नई ब्लू लाइन एक्सप्रेस बसें, मुख्यमंत्री ने दिखाई हरी झंडी