जेईई मेन 2025 : आकाश इंस्टीट्यूट जयपुर के छात्रों की ऐतिहासिक सफलता, अब हिंदी मीडियम और स्टेट बोर्ड के बच्चों को मिलेगा सीधा फायदा

गौरव सिंह शेखावत (99.90%) शीर्ष स्कोरर रहे

जेईई मेन 2025 : आकाश इंस्टीट्यूट जयपुर के छात्रों की ऐतिहासिक सफलता, अब हिंदी मीडियम और स्टेट बोर्ड के बच्चों को मिलेगा सीधा फायदा
जेईई मेन 2025 के परिणामों में आकाश इंस्टीट्यूट जयपुर ने अभूतपूर्व सफलता दर्ज की है

जयपुर। जेईई मेन 2025 के परिणामों में आकाश इंस्टीट्यूट जयपुर ने अभूतपूर्व सफलता दर्ज की है। संस्थान के 2 छात्रों ने टॉप 10 में जगह बनाई है। वहीं 12 छात्रों ने टॉप 100 में जगह बनाई है। श्रेयस लोहिया ने ऑल इंडिया रैंक 6 और कुशाग्र बैंगाहा ने एआईआर 7 हासिल की।  
राजस्थान से 95 छात्रों ने 99 परसेंटाइल या उससे अधिक स्कोर किया, जबकि 400 से अधिक छात्रों ने 95 परसेंटाइल पार कर जेईई एडवांस्ड के लिए क्वालिफाई किया। जयपुर के गौरव लांबा (99.92%) और गौरव सिंह शेखावत (99.90%) शीर्ष स्कोरर रहे।  

संस्थान के क्षेत्रीय निदेशक अखिलेश दीक्षित ने इस सफलता को छात्रों की मेहनत, फैकल्टी की लगन और आकाश की स्टूडेंट फर्स्ट नीति का परिणाम बताया। उन्होंने यह भी घोषणा की कि हिंदी मीडियम और राज्य बोर्ड के छात्रों को सहयोग देने के लिए विशेष बैच शुरू किया जा रहा है, जिसकी फीस इंग्लिश मीडियम की 1,60,000 और हिंदी मीडियम के लिए 1,43,000 रुपए रखी गई है।  

इसके अतिरिक्त, 12वीं के बाद मेडिकल की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए 2-वर्षीय क्राउन कोर्स लॉन्च किया गया है, जिसमें छात्र दो साल की पढ़ाई एक साल की फीस में कर सकेंगे। उन्होंने आगे कहा कि आकाश इंस्टीट्यूट एक बार फिर साबित कर चुका है कि वह सिर्फ कोचिंग सेंटर नहीं, बल्कि छात्रों के सपनों को साकार करने वाली एक सशक्त संस्था है। 

 टॉप ऑल इंडिया रैंक प्राप्त करने वाले छात्र 
श्रेयस लोहिया - एआईआर 6, कुशाग्र बैंगाहा एआईआर 7, हर्ष ए गुप्ता एआईआर 15, हर्ष झा एआईआर 23, दिव्या रुस्तगी - एआईआर 28, अमोघ बंसल एआईआर 29, सर्वेश आनंद एस एआईआर 42, कृष्ण अग्रवाल एआईआर 48, दिशांतु बसु एआईआर 50, यश कुमार -एआईआर 76, आदित्य कुमार एआईआर 79, गुरुराज एस सज्जन - एआईआर 92

Read More ट्रिपल आईटी, कर्नाटक के विद्यार्थियों ने की हरिभाऊ बागडे से मुलाकात : राज्यपाल ने कहा- विश्व में सर्वाधिक 19 विश्वविद्यालय प्राचीन भारत में थे

 राजस्थान से उपलब्धिया -
जयपुर से टॉप स्कोरर छात्रः 
गौरव लांबा 99.92 प्रतिशत, 
गौरव सिंह शेखावत- 99.90 प्रतिशत, लक्ष्य - 99.84 प्रतिशत, 
हार्दिक जैन - 99.82 प्रतिशत,
प्रियांश नतानी - 99.82 प्रतिशत

Read More देवनानी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा

Post Comment

Comment List

Latest News

जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका जोहान्सबर्ग में अंधाधुंध गोलीबारी: 12 लोगों की मौत, 9 अन्य घायल; अवैध खनिकों के बीच वर्चस्व की लड़ाई की आशंका
दक्षिण अफ्रीका के जोहान्सबर्ग में 10 भारी हथियारबंद हमलावरों ने एक बस्ती में घुसकर अंधाधुंध गोलीबारी की। इस वीभत्स हमले...
मुंबई में बम की धमकी: बीएसई, सीएमओ और बीएमसी को उड़ाने का मिला ईमेल, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर
खाड़ी में फिर भड़का तनाव: अमेरिकी कार्रवाई के बाद आईआरजीसी का पलटवार, कई ठिकानों को बनाया निशाना
केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर एनडीए बैठक में शामिल होंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
झारखंड में सियासी हलचल: परिमल नथवाणी के नामांकन पर कांग्रेस का धरना, दस्तावेजों में नाम की विसंगति पर उठाए सवाल
देवनानी ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंदर गुप्ता से की शिष्टाचार भेंट, लोकतांत्रिक मूल्यों और जनहित के मुद्दों पर चर्चा
पश्चिम बंगाल में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 18 आईएएस अधिकारियों के तबादले