जयपुर में दिनदहाड़े पिस्टल के दम पर लूट, 80 ग्राम सोना और डायमंड रिंग लेकर बदमाश फरार

आरोपी बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा स्कूटी पर

जयपुर में दिनदहाड़े पिस्टल के दम पर लूट, 80 ग्राम सोना और डायमंड रिंग लेकर बदमाश फरार
जयपुर के सिंधी कॉलोनी स्थित साई कृपा अपार्टमेंट में सोमवार सुबह दो बदमाशों ने लिफ्ट में पिस्टल दिखाकर युवक से करीब 80 ग्राम सोने के जेवर और डायमंड की अंगूठी लूट ली। आरोपी बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा पर फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश कर रही है।

जयपुर। शहर में दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। सिंधी कॉलोनी स्थित साई कृपा अपार्टमेंट में सोमवार सुबह करीब पौने नौ बजे दो बदमाशों ने एक युवक को पिस्टल दिखाकर करीब 80 ग्राम सोने के जेवर और डायमंड की अंगूठी लूट ली। वारदात के बाद आरोपी बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा स्कूटी पर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। उपनिरीक्षक उदय वीर सिंह ने बताया कि लूट का शिकार सिंधी कॉलोनी निवासी नवीन शर्मा हुए हैं। घटना उस वक्त की है जब नवीन बर्फ खाना स्थित एक जिम से एक्सरसाइज करके लौट रहे थे।

अपार्टमेंट की लिफ्ट में दो बदमाश घुसे और हथियार तान कर हाथ, गले में पहने सोने चंडी के आभूषण लूट कर फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की शिकायत जवाहर नगर थाना पुलिस में दी। जिस पर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। यह रहा घटना क्रम सिंधी कॉलोनी स्थित साई कृपा अपार्टमेंट में सोमवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे बदमाशों ने फिल्मी अंदाज में वारदात को अंजाम दिया। जानकारी के अनुसार, आरोपी पिस्टल दिखाकर युवक को धमकाने लगे और उसके पास मौजूद सोने के जेवर छीन लिए। बदमाश करीब 40 ग्राम सोने की चेन, 40 ग्राम सोने का हाथ का कड़ा, एक सोने की अंगूठी और एक डायमंड की अंगूठी लूटकर फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक आरोपी बिना नंबर प्लेट की सफेद एक्टिवा स्कूटी पर आए थे।

Post Comment

Comment List

Latest News

निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे निवेश और रोजगार सृजन को मिलेगा नया आयामः रीको द्वारा 8 नए औद्योगिक क्षेत्र आवंटन के लिए शीघ्र खोले जायेंगे
राजस्थान में औद्योगिक विकास और निवेश को बढ़ावा देने के लिए रीको (RIICO) 8 नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित कर उद्यमियों...
कांग्रेस का भाजपा पर हमला: केंद्र सरकार से किसान युवा समेत हर वर्ग त्रस्त, कुमारी सैलजा ने लगाया किसानों को फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य नहीं मिलने का आरोप
डोटासरा का आरोप- पार्षदों को वोट से रोक रही सरकार, जूली बोले- मुकाबला पुलिस से
बूंदी नगर परिषद में भाजपा के भरत शर्मा सभापति, बूंदी की आठ निकायों में भाजपा-कांग्रेस का मुकाबला बराबरी पर
ट्रंप ने ईरान को लेकर विकल्पों पर विचार किया, पूछा, 'पूरे देश को कब तबाह कर दूं?'
नशे के खिलाफ आवाज उठाने वालों को प्रताड़ित कर रही पंजाब सरकार : जग्गा ने वीडियो बनाया तो मिली धमकियां, कांग्रेस ने कहा- डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के बाहर किया आत्महत्या का प्रयास
बारां में आप की शीतल राठौर बनी सभापति, कांग्रेस प्रत्याशी को 11 मतों से हराया