पुनर्मतदान में दोपहर तक 48 फीसदी तक पहुंची वोटिंग, वार्ड 34 के दोनों बूथों पर मतदान की रफ्तार रही धीमी

मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए

पुनर्मतदान में दोपहर तक 48 फीसदी तक पहुंची वोटिंग, वार्ड 34 के दोनों बूथों पर मतदान की रफ्तार रही धीमी
जयपुर नगर निगम के चार वार्डों के पांच बूथों पर बुधवार को पुनर्मतदान जारी। दोपहर 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 30 से 49 के बीच। वार्ड 18 के बूथ 225 पर सर्वाधिक 48.65 प्रतिशत मतदान। वार्ड 9 में 48.31, वार्ड 25 में 47.59 प्रतिशत वोट।

जयपुर। नगर निगम जयपुर के चार वार्डों के पांच बूथों पर बुधवार को हो रहे पुनर्मतदान में दोपहर एक बजे तक मतदान का आंकड़ा 30 से 49 फीसदी के बीच पहुंच गया। वार्ड 9 के बूथ संख्या 111 पर 48.31 प्रतिशत मतदाताओं ने मतदान किया, जबकि वार्ड 18 के बूथ संख्या 225 पर 48.65 प्रतिशत वोट पड़े।

वार्ड 25 के बूथ संख्या 343 पर दोपहर एक बजे तक 47.59 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। वहीं, वार्ड 34 के दोनों बूथों पर मतदान की रफ्तार अपेक्षाकृत कम रही। बूथ संख्या 477 पर 30.78 प्रतिशत और बूथ संख्या 484 पर 41.93 प्रतिशत मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पुनर्मतदान को लेकर मतदान केन्द्रों पर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। अधिकारियों की निगरानी में मतदान प्रक्रिया जारी है।

Post Comment

Comment List

Latest News

Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली Amit Shah टिप्पणी मानहानि केस में Rahul Gandhi को राहत नहीं, सुलतानपुर कोर्ट में सुनवाई 21 सितंबर तक टली
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर आपत्तिजनक टिप्पणी के मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ सुलतानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट...
जयपुर में 18-19 सितंबर को जुटेंगे देशभर के स्वास्थ्य क्षेत्र के दिग्गज, चौथे AHPI नेशनल लीडरशिप समिट में गुणवत्ता
ईवीएम नहीं खुली तो फिर से पड़े वोट, चार वार्डों में 3 बजे तक 57 प्रतिशत से ज्यादा मतदान
यूपीआई शुल्क लगाने से बढ़ेगी वस्तुओं की लागत : दुकानदार बढ़ी हुई लागत की ग्राहकों से करेगा भरपाई, सुप्रिया ने कहा- जनविरोधी फैसला वापस ले सरकार
100 में से 16 पार्षद मात्र साक्षर, 46 फीसदी ही 12वीं तक शिक्षित
भारतीय नौसेना की यूनिट से पाकिस्तानी पोत की टक्कर पर भारत सख्त, प्रभारी राजनयिक तलब
इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव