निकाय चुनाव में पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब 11 हजार ज्यादा, प्रदेश में 38,929 प्रत्याशी मैदान में

जयपुर जिले में सबसे ज्यादा 2643 और सलूम्बर में सबसे कम 62

निकाय चुनाव में पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब 11 हजार ज्यादा, प्रदेश में 38,929 प्रत्याशी मैदान में
राजस्थान निकाय चुनाव में कुल 38,929 प्रत्याशी मैदान में, 25,036 पुरुष और 13,891 महिलाएं। जयपुर 2,643 नामांकन के साथ सबसे आगे, झुंझुनूं में 2,407 प्रत्याशी। वर्गवार ओबीसी से सर्वाधिक 18,184 उम्मीदवारों ने नामांकन किया।

जयपुर। राजस्थान के निकाय चुनावों में प्रत्याशियों का आंकड़ा सामने आ गया है। जिला एवं श्रेणीवार सारणी के अनुसार प्रदेश के विभिन्न जिलों में कुल 38,929 प्रत्याशी मैदान में है। इनमें 25 हजार 36 पुरुष और 13 हजार 891 महिला प्रत्याशी शामिल हैं।

यानी पुरुष प्रत्याशियों की संख्या महिलाओं से 11 हजार 145 अधिक है। जिलावार आंकड़ों में जयपुर में  2643 नामांकन के साथ सबसे आगे है। यहां 1743 पुरुष और 900 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है। इसके बाद झुंझुनूं में 2407, सीकर में 1768, अलवर में 1715 और दौसा में 1515 प्रत्याशी मैदान में हैं।

ओबीसी वर्ग से सर्वाधिक प्रत्याशी :

सूचना के अनुसार, वर्गवार नामांकन में ओबीसी वर्ग सबसे आगे है। ओबीसी से कुल 18 हजार184 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें 11 हजार 835 पुरुष और 6 हजार 349 महिलाएं हैं। सामान्य वर्ग से कुल 10 हजार 491, अनुसूचित जाति से आठ हजार 583 और अनुसूचित जनजाति से एक हजार 669 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

Read More इंटरनेशनल मार्केट की तेजी का असर : चांदी और शुद्ध सोना हुआ महंगा, जानें क्या है भाव  

सामान्य वर्ग में 6562 पुरुष और 3929 महिला प्रत्याशी हैं, जबकि अनुसूचित जाति में 5528 पुरुष और 3055 महिला प्रत्याशी मैदान में हैं। अनुसूचित जनजाति वर्ग में 1111 पुरुष और 558 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

Read More आरपीएससी की 2022 की प्राध्यापक-हिंदी परीक्षा में फर्जी डिग्री लगाने का मामला, अब तक 16 आरोपी गिरफ्तार

महिला प्रत्याशियों में भी जयपुर आगे :

Read More मुख्य सचिव ने काली बाई भील (उड़ान) योजना की प्रगति की समीक्षा की सेनेटरी नैपकिन की निर्बाध आपूर्ति, गुणवत्ता और प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के दिए निर्देश 

महिला प्रत्याशियों की संख्या में भी जयपुर जिला सबसे आगे है। यहां 900 महिलाओं ने नामांकन किया।

झुंझुनूं में 884, सीकर में 615, अलवर में 657 और दौसा में 554 महिला प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।

झुंझुनूं दूसरे नंबर पर :

कुल नामांकन के मामले में झुंझुनूं दूसरे स्थान पर है। यहां 2407 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है। इनमें 1523 पुरुष और 884 महिला प्रत्याशी हैं। कोटपूतली-बहरोड़ में 1859, सीकर में 1768, अलवर में 1715, दौसा में 1515 और चूरू में 1546 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

कई जिलों में नामांकन का आंकड़ा 500 से कम :

जानकारी के मुताबिक, कुछ जिलों में नामांकन की संख्या अपेक्षाकृत कम रही। सलूम्बर में सबसे कम 62, फलोदी में 194, डूंगरपुर में 195, बाड़मेर में 243, जैसलमेर में 255 और प्रतापगढ़ में 290 प्रत्याशियों ने नामांकन किया है।

Post Comment

Comment List

Latest News

वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा वियतनाम में आज मिस वर्ल्ड 2026 का फिनाले : भारत की निखिता पोरवाल पर नजरें, 111 देशों की प्रतिभागी ले रही हिस्सा
मिस वर्ल्ड 2026 का ग्रैंड फिनाले आज वियतनाम के न्हा ट्रांग में होगा। 111 देशों की सुंदरियां ताज की दौड़...
दिल्ली में तेज बारिश से दो फ्लाइट जयपुर डायवर्ट, यात्रियों को हुई परेशानी
सावधान! नल में पानी आया...पीने लायक है या नहीं, गुणवत्ता परीक्षण का सिस्टम फेल
वायदा बाजार की नरमी का असर : सोना और चांदी हुई सस्ती, जानें क्या है भाव  
नए तेल रूट बनने से होर्मुज का कम हो जाएगा महत्व : ट्रंप ने कहा- वैकल्पिक रास्ते हो रहे तैयार
देर रात मोबाइल चलाते हैं बच्चे, मोदी ने कहा- अभिभावकों से बात करें शिक्षक
राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेताओं से नरेन्द्र मोदी ने की बातचीत, कहा- बच्चों के व्यवहार और रोजमर्रा की जिंदगी में शिक्षक की भूमिका अहम