राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण में 162 निकायों के 57.52 लाख मतदाता तय करेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत

इस चरण में 20 हजार 623 प्रत्याशी मैदान में

राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण में 162 निकायों के 57.52 लाख मतदाता तय करेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत
राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को। 39 जिलों की 162 नगरीय निकायों के 5,393 वार्डों में 57.52 लाख मतदाता 7,683 केंद्रों पर मतदान करेंगे। इस चरण में 20,623 प्रत्याशी मैदान में।

जयपुर। राजस्थान में नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान 9 सितंबर को होना है। इस चरण में राज्य के 39 जिलों की 162 नगरीय निकायों में मतदाता अपने पार्षद चुनेंगे।

राज्य निर्वाचन आयोग के अनुसार, पहले चरण में कुल 5,393 वार्डों में चुनाव हो रहा है। इनमें 4 नगर निगम (अलवर, भरतपुर, बीकानेर और भीलवाड़ा), 27 नगर परिषद और 131 नगर पालिकाएं शामिल हैं। इन निकायों में कुल 57 लाख 52 हजार 278 मतदाता पंजीकृत हैं, जो 7,683 मतदान केंद्रों पर सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपना वोट डालेंगे। इस चरण में 20 हजार 623 प्रत्याशी मैदान में हैं। पोलिंग पार्टियां पहले ही अपने-अपने क्षेत्रों के लिए रवाना हो चुकी हैं और सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मतदाताओं का गणित पूरे राज्य के 309 नगरीय निकायों में कुल 1 करोड़ 44 लाख 3 हजार 853 मतदाता हैं। इनमें पुरुष मतदाता 73 लाख 98 हजार 415, महिला मतदाता 70 लाख 4 हजार 927 और तृतीय लिंग (अन्य) के 511 मतदाता शामिल हैं।

महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों के लगभग बराबर है, जो चुनावी समीकरणों को रोचक बना रही है। पहले चरण के लिए अलग से लिंगवार आंकड़े जारी नहीं किए गए हैं। दोनों चरणों (9 और 11 सितंबर) की मतगणना 14 सितंबर को होगी। इसके बाद निकाय प्रमुखों के चुनाव की प्रक्रिया शुरू होगी। राजनीतिक दल अंतिम दिनों में प्रचार-प्रसार पर जोर दे रहे थे। अब मतदाता ही फैसला करेंगे कि शहरों की सत्ता किसके हाथ में जाएगी।

Post Comment

Comment List

Latest News

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में शुरू हुई एबीडीएम क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा, मरीजों को मिलेगी लंबी कतारों से राहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में शुरू हुई एबीडीएम क्यूआर कोड स्कैन की सुविधा, मरीजों को मिलेगी लंबी कतारों से राहत
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भांकरोटा में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत क्यूआर कोड स्कैन सुविधा शुरू। मरीज और परिजन मोबाइल...
रविशंकर प्रसाद ने मुख्यमत्री सम्राट चौधरी को लिखा पत्र, पुनपुन नदी के पुराने जमींदारी बांध की मरम्मत और ऊंचाई बढ़ाने की मांग की
जयपुर में नगर निकाय चुनाव की सुरक्षा में 10 हजार पुलिसकर्मी तैनात, 9 और 11 सितंबर को दो चरणों में होगा मतदान
सड़क सुरक्षा पर कैग रिपोर्ट : विभागों को 20 नवंबर तक जवाब देने के निर्देश
चंडीगढ़ कांग्रेस को मजबूती, पार्षद रामचंद्र यादव और पंजाबी अभिनेत्री अदिति आर्या ने थामा कांग्रेस का हाथ
राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण में 162 निकायों के 57.52 लाख मतदाता तय करेंगे 20,623 प्रत्याशियों की किस्मत
भूपेन हजारिका की 100वीं जयंती पर पीएम मोदी ने किया नमन, कहा- उनकी आवाज ने पूर्वोत्तर की भावना देश तक पहुंचाई