संगठन सृजन अभियान : 4 राज्यों में कांग्रेस ने राजस्थान से लगाए 6 पर्यवेक्षक, पार्टी हाईकमान ने 4 राज्यों में शुरू की प्रक्रिया
50 जिलाध्यक्षों का चयन हुआ था
कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत महाराष्ट्र, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में जिलाध्यक्ष चयन प्रक्रिया शुरू। पार्टी हाईकमान ने देशभर से 72 नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त, राजस्थान के 6 नेता शामिल। इससे पहले राजस्थान में अक्टूबर-नवंबर 2025 में 50 जिलाध्यक्षों का चयन हो चुका।
जयपुर। कांग्रेस ने संगठन सृजन अभियान के तहत करीब 15 से ज्यादा राज्यों में संगठन सृजन अभियान के जरिए जिलाध्यक्षों के चयन के बाद अब पार्टी हाईकमान ने महाराष्ट्र, दिल्ली, अरुणाचल प्रदेश और त्रिपुरा में भी संगठन सृजन अभियान शुरू किया है। इसके जरिए जिलाध्यक्षों का चयन किया जाएगा।
पार्टी हाईकमान ने देशभर से 72 कांग्रेस नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। अभियान में पार्टी हाईकमान ने राजस्थान कांग्रेस के भी 6 नेताओं को पर्यवेक्षक नियुक्त किया है। इसके तहत महाराष्ट्र के लिए दानिश अबरार, विधायक मनीष यादव और पाली से लोकसभा प्रत्याशी रही संगीता बेनीवाल को पर्यवेक्षक लगाया गया है। वहीं, दिल्ली में करौली धौलपुर से लोकसभा सांसद भजनलाल जाटव को पर्यवेक्षक लगाया गया है। अरुणाचल प्रदेश में जाहिदा शबनम को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। गौरतलब है कि राजस्थान कांग्रेस के अधिकांश विधायक और सांसद संगठन सृजन अभियान में अलग-अलग राज्यों में पर्यवेक्षक रह चुके हैं। राजस्थान में पिछले साल अक्टूबर और नवंबर माह में संगठन सृजन अभियान के जरिए 50 जिलाध्यक्षों का चयन हुआ था।

Comment List