भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग

छोटे ठेले आमजन के लिए बड़ी राहत साबित

भीषण गर्मी में ‘गला तर’ ठेलों की बहार, कैरी पन्ना और नींबू सोडा की अधिक मांग

शहर में लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के बीच लोगों को राहत देने के लिए सेंट्रल पार्क के बाहर ‘गला तर’ करने वाले पेयों के ठेलों की बहार देखने को मिल रही। खास बात यह है कि इन ठेलों में मीरजापुर के राम कुमार जैसे विक्रेता भी शामिल हैं, जो अपनी मेहनत से जयपुरवासियों को सस्ती और ताजगी भरी राहत दे रहे।

जयपुर। शहर में लगातार बढ़ते तापमान और तेज गर्मी के बीच लोगों को राहत देने के लिए सेंट्रल पार्क के बाहर ‘गला तर’ करने वाले पेयों के ठेलों की बहार देखने को मिल रही है। खास बात यह है कि इन ठेलों में मीरजापुर के राम कुमार जैसे विक्रेता भी शामिल हैं, जो अपनी मेहनत से जयपुरवासियों को सस्ती और ताजगी भरी राहत दे रहे हैं। तेज धूप और लू के बीच राहगीरों के लिए ये ठेले बड़ी राहत बनकर उभर रहे हैं। यहां जलजीरा, पुदीना नींबू पानी, कैरी पन्ना और नींबू सोडा 30 रुपये प्रति ग्लास की दर से उपलब्ध हैं, जबकि शिकंजी और नमकीन शिकंजी मात्र 20 रुपये प्रति ग्लास में मिल रही है।

किफायती दरों और ताजगी भरे स्वाद के चलते इन पेयों की मांग लगातार बढ़ रही है। दोपहर के समय सेंट्रल पार्क के बाहर लोगों की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिल रही है। ऑफिस जाने वाले, राहगीर और पार्क में आने वाले लोग इन ठेलों पर रुककर गर्मी से राहत पा रहे हैं। विक्रेता राम कुमार का कहना है कि जैसे-जैसे तापमान बढ़ रहा है, वैसे-वैसे बिक्री में भी इजाफा हो रहा है। स्थानीय लोगों का मानना है कि प्राकृतिक सामग्री से तैयार ये पेय न केवल शरीर को ठंडक पहुंचाते हैं, बल्कि गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाने में भी सहायक हैं। कुल मिलाकर, भीषण गर्मी के इस दौर में ये छोटे ठेले आमजन के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं।

Post Comment

Comment List

Latest News

बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल बंगाल डबल इंजन सरकार के नेतृत्व विकास की छुयेगा नयी ऊंचाइयां: भजनलाल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कोलकाता में शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शिरकत की। उन्होंने कहा कि...
NITI आयोग रिपोर्ट: देश में हर 10 में से 1 छात्र छोड़ रहा स्कूल, माध्यमिक शिक्षा पर बढ़ी चिंता
हाईकोर्ट सहित प्रदेश की सभी अधीनस्थ अदालतों में लोक अदालत का हुआ शुभारंभ: 7 लाख 77 हजार से अधिक मुकदमे होंगे तय
केजरीवाल का केंद्र पर हमला: पंजाब को निशाना बना रही सरकार, संजीव अरोड़ा पर ईडी की रेड को लेकर सरकार को घेरा
अमेरिकी राजनयिकों का दावा: प्रमुख ताकत बनकर उभरे मुजतबा खामेनेई, जंग की रणनीति और राजनयिक वार्ता दोनों का कर रहे नेतृत्व
कालानाड़ा फायरिंग कांड का ईनामी आरोपी गिरफ्तार, पुलिस रिमांड पर भेजा 
रूस-सऊदी अरब ने ईरान तथा अरब देशों के बीच संबंधों को सामान्य बनाने का किया समर्थन, होर्मुज में जहाजों का आवागमन किया जाए बहाल : लावरोव