12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान हुई सशक्त, दुनिया का सबसे भरोसेमंद साथी बना देश : मुख्यमंत्री

पहल को सफल बनाना भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का प्रमाण

12 वर्षों में भारत की वैश्विक पहचान हुई सशक्त, दुनिया का सबसे भरोसेमंद साथी बना देश : मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत की विदेश नीति में अभूतपूर्व बदलाव आया। उन्होंने कहा कि "वसुधैव कुटुंबकम" के शाश्वत विचार को आत्मसात करते हुए भारत आज वैश्विक पटल पर नई और सुदृढ़ पहचान के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है।

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में भारत की विदेश नीति में अभूतपूर्व बदलाव आया है। उन्होंने कहा कि "वसुधैव कुटुंबकम" के शाश्वत विचार को आत्मसात करते हुए भारत आज वैश्विक पटल पर नई और सुदृढ़ पहचान के साथ अपनी आवाज बुलंद कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज भारत दुनिया के लिए किसी भी संकट की घड़ी में सबसे पहला और सबसे भरोसेमंद सहयोगी बनकर उभरा है। जी-20 की अध्यक्षता के दौरान शत-प्रतिशत सहमति के साथ "नई दिल्ली घोषणापत्र" जारी करना और 125 से अधिक देशों की आवाज को मंच प्रदान करते हुए "वॉयस ऑफ ग्लोबल साउथ" पहल को सफल बनाना भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि "एक्ट ईस्ट पॉलिसी" से लेकर "इंडो-पैसिफिक" क्षेत्र तक भारत की रणनीतिक उपस्थिति पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है। विश्व के विभिन्न देशों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रदान किए गए 33 सर्वोच्च नागरिक सम्मान, वास्तव में 140 करोड़ भारतीयों के सामर्थ्य, पुरुषार्थ और सम्मान के प्रतीक हैं। मुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि आज वैश्विक मंचों पर भारत की बात केवल सुनी ही नहीं जाती, बल्कि उसे गंभीरता से स्वीकार भी किया जाता है। दुनिया के बड़े से बड़े वैश्विक संकट के समाधान के लिए अब भारत की ओर आशा और विश्वास के साथ देखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि विश्व पटल पर भारत की यह बढ़ती प्रतिष्ठा प्रत्येक देशवासी के लिए गर्व और गौरव का विषय है।

Post Comment

Comment List

Latest News

पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा पूर्ण सदस्य नहीं होने के बावजूद जी-7 जैसे वैश्विक मंच पर नेता के तौर पर उभरा भारत, सुधांशु ने कहा- दक्षता और काबिलियत के साथ बड़े देशों का जीत रहा भरोसा
भाजपा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत दुनिया की बड़ी ताकतों का भरोसा जीत रहा है।...
शहीद स्मारक पर लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह कार्यक्रम, कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं में भरा जोश
एसएमएस अस्पताल में जटिल सर्जरी, 15 वर्षीय किशोरी के पेट से निकाला गया 12 किलो का विशाल ट्यूमर
दिल्ली सरकार ने सर्दियों से पहले ही जारी किया प्रदूषण नियंत्रण रोडमैप, रेखा गुप्ता ने कहा- विभागों को आवश्यक तैयारियां का मिलेगा पर्याप्त समय
राजस्थान चैम्बर में इंडोनेशिया और अमेरिकी दूतावास के प्रतिनिधियों से उद्योग जगत का संवाद
लेबनान में भड़की हिंसा: चार सैनिकों की मौत, इजरायली रक्षा मंत्री बेन-ग्विर ने कही पूरे लेबनान को जलाने की बात
बंगाल में भारी बारिश से बहा दूधिया पुल : सिलीगुड़ी-मिरिक के बीच टूटा संपर्क, अलर्ट जारी