भारतीय स्टेट बैंक जयपुर मंडल ने शुरू किया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित 

सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न 

भारतीय स्टेट बैंक जयपुर मंडल ने शुरू किया स्वच्छता अभियान, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित 
महात्मा गांधी जयंती पर भारतीय स्टेट बैंक जयपुर मंडल ने नेहरू गार्डन में स्वच्छता अभियान चलाया। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ सफाई और वृक्षारोपण किया। ‘नो प्लास्टिक', गो ग्रीन’ के तहत नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। बैंक राजस्थानभर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करेगा।

जयपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर 'स्वच्छ भारत' के संकल्प को साकार करने की दिशा में भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल द्वारा राजस्थान भर में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण एवं जन-जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी श्रृंखला का शुभारंभ भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल के मुख्य महाप्रबंधक (CGM) ओंकार नाथ चौधरी ने जयपुर स्थित नेहरू गार्डन में स्वच्छता अभियान के साथ किया। मुख्य महाप्रबंधक ओंकार नाथ चौधरी ने स्वयं अभियान में सहभागिता करते हुए अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन किया तथा स्वच्छता को जन-आंदोलन बनाने का संदेश दिया। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने नेहरू गार्डन में सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाया और उद्यान परिसर की साफ-सफाई की। साथ ही वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं हरित भविष्य का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान 'नो प्लास्टिक, गो ग्रीन' के संदेश को प्रोत्साहित करते हुए पार्क में आने वाले नागरिकों को कपड़े के थैले वितरित किए गए। उपस्थित लोगों को स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति सजग रहने की शपथ भी दिलाई गई।कार्यक्रम में GM मनीष सिंघल, कुमार रोहित, रजनीश कुमार, DGM (CDO) रीता राजोरा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी, DGM एवं बैंक के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर मुख्य महाप्रबंधक  ओंकार नाथ चौधरी ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक दिन या अभियान तक सीमित विषय नहीं है, बल्कि यह हमारे दैनिक जीवन की आदत और सामूहिक जिम्मेदारी होनी चाहिए।

उन्होंने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों से स्वच्छता के संदेश को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाने तथा अपने आसपास स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण बनाए रखने का आह्वान किया।भारतीय स्टेट बैंक, जयपुर मंडल द्वारा राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में आयोजित किए जाने वाले इन कार्यक्रमों के माध्यम से स्वच्छता, हरित पर्यावरण, प्लास्टिक मुक्त समाज और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति व्यापक जन-जागरूकता उत्पन्न करने का प्रयास किया जाएगा।

 

Read More गर्भवती महिला की लिव इन पार्टनर ने गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

Post Comment

Comment List

Latest News

कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा कांग्रेस का दावा, तीन महीने में 25 फीसदी तक बढ़ा रसोई का बजट, महंगाई पर सरकार को घेरा
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने केंद्र सरकार पर कमरतोड़ महंगाई को लेकर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि त्योहारों...
सड़क किनारे नहीं, अब फुटपाथ पर चलेगा जयपुर! पांच प्रमुख मार्गों पर बनेंगे 9 किमी फुटपाथ
नाहरगढ़ जैविक उद्यान में वन्यजीव सप्ताह का शुभारंभ, दीप प्रज्वलन के साथ हुई शुरुआत
चुनाव आयोग के खिलाफ फैलाया जा रहा ‘फर्जी नैरेटिव’ बेनकाब हो चुका है: फडणवीस
अरिहंत फ्रेंड्स ग्रुप ने मनाया क्षमावाणी पर्व मिलन समारोह, 16 दंपतियों ने बच्चों संग लिया हिस्सा
रूसी उद्यमी का दावा- अमेरिका ने 1 करोड़ डॉलर जब्त कर 54 लाख डॉलर यूक्रेन को दिए
एयू स्मॉल बैंक की माइक्रोफाइनेंस शाखाएं 1000 पार, 59 हजार गांवों में पहुंच