महिला एवं बाल विकास विभाग : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म के लिए राशि प्रदान, 31 मार्च तक खाते में राशि जमा करने के निर्देश

कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है और विभागीय अनुशासन भी मजबूत

महिला एवं बाल विकास विभाग : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म के लिए राशि प्रदान, 31 मार्च तक खाते में राशि जमा करने के निर्देश

महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी बड़ी खबर। प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म के लिए राशि प्रदान। विभाग ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को दो यूनिफॉर्म के लिए 1000 रुपए की राशि उनके खातों में 31 मार्च तक जमा कराई जाए।

जयपुर। महिला एवं बाल विकास विभाग से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। प्रदेशभर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को यूनिफॉर्म के लिए राशि प्रदान की जाएगी। विभाग ने सभी बाल विकास परियोजना अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को दो यूनिफॉर्म के लिए 1000 रुपए की राशि उनके खातों में 31 मार्च तक जमा कराई जाए। यह राशि विशेष रूप से साड़ी (यूनिफॉर्म) के लिए दी जाएगी।

साथ ही अधिकारियों को यह जिम्मेदारी भी सौंपी गई है कि वे सुनिश्चित करें कि आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यकर्ता और सहायिकाएं निर्धारित यूनिफॉर्म पहनकर ही कार्य करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित अधिकारी को जिम्मेदार माना जाएगा। प्रदेशभर में करीब सवा लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाएं इस योजना से लाभान्वित होंगी। इस निर्णय से कार्यकर्ताओं में उत्साह बढ़ने की उम्मीद है और विभागीय अनुशासन भी मजबूत होगा।

Post Comment

Comment List

Latest News

राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी का पलटवार: कांग्रेस देश में आर्थिक असंतोष के नाम पर हिंसा और भ्रम फैलाने की कर रही कोशिश, सरकार को 140 करोड़ देशवासियों का समर्थन
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने राहुल गांधी के "एक साल में मोदी सरकार गिरने" वाले बयान पर तीखा पलटवार किया...
अलवर में भीषण हादसा: प्लास्टिक फैक्ट्री में आग लगने से करोड़ों का नुकसान, बचाव और राहत कार्य जारी
चंबल नदी बनी काल : बकरियां चरा रहे युवक पर मगरमच्छ का हमला, 14 घंटे बाद नदी से मिला शव
Jodhpur Solar Society की नई कार्यकारिणी का गठन, प्रीतेश माथुर बने अध्यक्ष
60 दिनों के लिए युद्धविराम बढ़ाने पर अमेरिका- ईरान के बीच बन सकती है सहमति, होर्मुज जलडमरूमध्य से हटेंगी बारूदी सुरंगें : रिपोर्ट
विवेकानन्द केंद्र का अनोखा प्रयास, तनावमुक्त जीवन के लिए 7 दिवसीय योग शिविर का आयोजन
बिजली संकट पर यूपी सीएम योगी का सख्त संदेश : बोले- लापरवाही नहीं होगी बर्दाश्त, बिना रुकावट बिजली आपूर्ति के निर्देश